Saturday, February 14

IPL 2025: आज 1 अप्रैल को आईपीएल 2025 में 13वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स की टीम के बीच खेला जाने वाला है। लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत की कप्तानी में टीम 1 मैच जीती है और एक में उनको हार का सामना करना पड़ा है।

इसके अलावा श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स की टीम ने अपने इकलौते मैच में जीत दर्ज की है। इन दोनों टीमों के बीच यह मैच आज लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाने वाला है। आइए मुकाबले की फैंटसी इलेवन, प्रीव्यू और अन्य जरुरी बातें भी जान लेते हैं।

अभी तक LSG का पलड़ा रहा है भारी :-

आईपीएल में खेलते हुए इन दोनों टीमों के बीच अभी तक LSG का पलड़ा भारी रहा है। इससे पहले अभी तक आईपीएल के इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच कुल 4 मैच खेले गए हैं।

Lucknow Super Giants
Lucknow Super Giants

इनमें से लखनऊ की टीम को 3 मैच में जीत मिली है। जबकि केवल एक मैच में पंजाब की टीम को जीत मिली है। वहीं पिछले आईपीएल सीजन में इन दोनों के बीच हुई इकलौती भिड़ंत में LSG की टीम ने 21 रनों से जीत दर्ज की थी। जबकि पंजाब की टीम ने LSG के खिलाफ अपनी इकलौती जीत साल 2023 के सीजन में हासिल की थी।

ऐसी हो सकती है आज LSG की टीम :-

अपने पिछले मैच में लखनऊ की टीम ने हैदराबाद की टीम को 5 विकेट से हरा दिया था। तब मैच में जीत के लिए मिले 191 रनों के लक्ष्य को LSG की टीम ने बड़ी आसानी से हासिल कर लिया था। इस टीम के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन इस समय काफी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं।

Lucknow Super Giants
Lucknow Super Giants

LSG की संभावित टीम :- मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), डेविड मिलर, आयुष बदोनी, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, आवेश खान और प्रिंस यादव।

LSG के इम्पेक्ट सब प्लेयर :- दिग्वेश राठी, मणिमारन सिद्धार्थ, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीट्जके और आकाश दीप।

इस संयोजन के साथ उतर सकती है PBKS की टीम :-

आईपीएल 2025 के सीजन में पंजाब की टीम ने भी अपने पहले मैच में गुजरात टाइटंस की टीम को हराया था। इस मैच में कप्तान श्रेयस अय्यर ने काफी शानदार पारी खेली थी। इस टीम के युवा सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने भी अभी तक सभी को काफी प्रभावित किया है। तभी तो आज वह एक बार फिर से प्रभसिमरन सिंह के साथ पारी की शुरुआत करते हुए दिखाई देंगे।

Punjab Kings
Punjab Kings

PBKS की संभावित टीम :- प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, सूर्यांश शेडगे, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को येंसन, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।

PBKS के इम्पेक्ट सब प्लेयर :- नेहल वढेरा, प्रवीण दुबे, विजयकुमार वैश्य, हरप्रीत बरार और जोश इंग्लिस।

इन खिलाड़ियों पर रहेगी आज नजर :-

लखनऊ के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन ने आईपीएल 2025 के सीजन में खेले दोनों ही मैचों में अर्धशतक लगाए हैं। इस सीजन में उन्होंने अभी तक 72.50 की बल्लेबाजी औसत और 258.92 की स्ट्राइक रेट के साथ 145 रन बना लिए हैं।

Nicholas Pooran and Mitchell Marsh, SRH vs LSG, IPL 2025
Nicholas Pooran and Mitchell Marsh, SRH vs LSG, IPL 2025

उनके अलावा लखनऊ के बल्लेबाज मार्श ने भी अभी तक खेली 2 पारियों में 62.00 की बल्लेबाजी औसत और 185.07 की स्ट्राइक रेट से 124 रन बना लिए हैं। इस विस्फोटक बल्लेबाज ने भी अभी तक दोनों ही मैचों में अर्धशतक लगाए हैं। वहीं गेंदबाजी में लखनऊ के गेंदबाज शार्दुल ने खेले 2 मैचों में 8.83 की गेंदबाजी औसत के साथ 6 विकेट लिए हैं।

हमारी बेस्ट फैंटसी इलेवन और टीवी इंफो :-

विकेटकीपर: निकोलस पूरन (कप्तान) और ऋषभ पंत।

बल्लेबाज: मिचेल मार्श (उपकप्तान), श्रेयस अय्यर, डेविड मिलर और शशांक सिंह।

ऑलराउंडर्स: ग्लेन मैक्सवेल और मार्कस स्टोइनिस।

गेंदबाज: अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल और शार्दुल ठाकुर।

आज मंगलवार 1 अप्रैल को LSG और PBKS के बीच यह मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाने वाला है। वहीं इस मैच को भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो हॉटस्टार ऐप पर लाइव देखा जा सकता है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version