Thursday, February 19

CSK, IPL 2025: आईपीएल 2025 का रोमांच अपने चरम पर है और इस शनिवार चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में जब चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से होगा, तो निगाहें सिर्फ एक चीज पर होंगी कि,क्या महेंद्र सिंह धोनी आखिरी बार कप्तानी करते हुए मैदान पर उतरेंगे।  

दरअसल, इस मैच में थाला धोनी के फिर से कप्तानी संभालने की खबर सामने आई है, जिससे फैंस और क्रिकेट गलियारों में ये चर्चा जोरों पर है कि क्या धोनी अपने घरेलू मैदान पर ही आईपीएल को अलविदा कह देंगे। 

घुटने की चोट और निचले क्रम की बैटिंग से बढ़े संन्यास के कयास

MS Dhoni, CSK
MS Dhoni/Getty Images

पिछले सीजन से ही धोनी घुटने की चोट के साथ खेलते दिखे थे। आइस पैक के साथ प्रैक्टिस और निचले क्रम पर बैटिंग ये सब इशारा कर रहे हैं कि उनका शरीर अब पहले जैसा साथ नहीं दे रहा। IPL 2025 में भी वही कहानी जारी है। वो नंबर 7 या 9 पर बल्लेबाजी करने आ रहे हैं और रन दौड़ना अब उनके लिए उतना आसान नहीं रहा।

CSK के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने खुद माना है कि धोनी अब लंबी बल्लेबाजी करने की स्थिति में नहीं हैं। राजस्थान से हार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने साफ कहा था, “धोनी अब लगातार 10 ओवर तक बैटिंग नहीं कर सकते, लेकिन वो अपनी बॉडी को जानते हैं और टीम को वैसा ही योगदान दे रहे हैं।”

267 मैच खेलकर IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी

5289 रन: 39.13 की औसत, 24 अर्धशतक

5 खिताब: सबसे सफल कप्तानों में शुमार

2023 में आखिरी ट्रॉफी जीतकर 42 साल की उम्र में ट्रॉफी जीतकर सबसे उम्रदराज चैंपियन कप्तान बने थे। धोनी सिर्फ कप्तान नहीं हैं, वो चेन्नई के दिल की धड़कन हैं। उनके बिना CSK की कल्पना तक अधूरी लगती है। इसके अलावा उन्होंने 226 मैच में कप्तानी कप्तानी करते हुए 133 जीत और IPL में 100 मैच जीतने वाले इकलौते कप्तान हैं। 

क्या है धोनी की कप्तानी की वापसी के पीछे की कहानी?

धोनी ने IPL 2024 में कप्तानी रवींद्र जडेजा को सौंपी थी। इस सीजन की शुरुआत भी जड्डू की कप्तानी में हुई, लेकिन लगातार दो हारों के बाद टीम मैनेजमेंट फिर से थाला के शरण में चला गया है।

अब जब धोनी फिर से कप्तानी करते दिखेंगे और वो भी चेपॉक के मैदान पर तो ये साफ संकेत है कि फैंस को धोनी का आखिरी सलाम मिलने वाला है। 

थाला का आखिरी चेप्टर शुरू?

IPL 2025: Former Australian captain Ricky Ponting said a big thing about Dhoni
IPL 2025-MS Dhoni CSK/ Getty Images

फैंस के दिलों में बस एक ही सवाल घूम रहा है कि, क्या IPL 2025 में धोनी का आखिरी डांस देखने को मिलेगा। अगर धोनी इस मैच के बाद IPL को अलविदा कहते हैं, तो यकीन मानिए चेन्नई के स्टेडियम में सिर्फ एक आवाज़ गूंजेगी और वह है, “धोनी, धोनी, धोनी”

IPL को धोनी जैसा कप्तान शायद ही दोबारा मिले। अब सबकी निगाहें शनिवार की शाम चेपॉक पर टिकी हैं। क्या यही होगा वो लम्हा, जब क्रिकेट का सबसे शांत योद्धा आखिरी बार मैदान से बाहर जाएगा। 

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version