Thursday, June 11

 Commentators list of ipl 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत में मात्र एक दिन का समय रह गया है। टूर्नामेंट की शुरुआत 28 मार्च, शुक्रवार से होगी। पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे एक दिन पहले 27 मार्च को आगामी सीजन के लिए कमेंट्री पैनल का ऐलान कर दिया गया है। इस आर्टिकल में हम आपको IPL 2026 में कमेंट्री करने वाले कमेंटेटर्स के बारे में बताएंगे।

12 भाषाओं में की जाएगी IPL 2026 में कमेंट्री

स्टार स्पोर्ट्स ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी साझा करते हुए बताया है कि कमेंट्री पैनल में 150+ से ज्यादा लोग नजर आएंगे। टूर्नामेंट में फैंस कुल 12 भाषाओं में कमेंट्री सुन सकेंगे, जिसमें हिंदी, इंग्लिश, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, भोजपुरी, हरियाणवी, मराठी, बांग्ला, गुजराती, पंजाबी और मलयालम शामिल हैं।

यह भी पढ़े: http://RCB vs SRH हेड टू हेड रिकॉर्ड, जानिए IPL में किस टीम का पलड़ा भारी

IPL 2026 के लिए इंग्लिश कमेंटेटर्स की लिस्ट

सुनील गावस्कर, रवि शास्त्री, हर्षा भोगले, इयान बिशप, साइमन डूल, डैनियल मॉरिसन, डैरेन गंगा, निक नाइट, ग्रीम स्वान, एबी डिविलियर्स, डेल स्टेन, फाफ डु प्लेसिस, केविन पीटरसन, आरोन फिंच, इयोन मॉर्गन, माइकल क्लार्क, मिशेल मैकक्लेनाघन, दीप दासगुप्ता, म्पुमेलेलो मबांग्वा, साइमन कैटिच, मुरली कार्तिक, वूरकेरी रमन, अंजुम चोपड़ा, अभिनव मुकुंद, एलन विल्किंस, केटी मार्टिन और रौनक कपूर।

इंग्लिश कमेंट्री के लिए अपनी आवाज़ देने के अलावा, पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर और दीप दासगुप्ता हिंदी भाषा के लिए 21 सदस्यों वाले कमेंट्री ग्रुप में भी शामिल हैं, जिसमें रविचंद्रन अश्विन, सुरेश रैना, आकाश चोपड़ा और अन्य लोग भी शामिल हैं।

IPL 2026 के लिए हिंदी कमेंटेटर्स की लिस्ट

रविचंद्रन अश्विन, सुरेश रैना, हरभजन सिंह, इरफान पठान, वीरेंद्र सहवाग, अनिल कुंबले, पीयूष चावला, उमेश यादव, आकाश चोपड़ा, चेतेश्वर पुजारा, आदित्य तारे, नवजोत सिंह सिद्धू, सुनील गावस्कर, संजय बांगर, अजय जड़ेजा, मोहम्मद कैफ, सबा करीम, दीप दासगुप्ता, पदमजीत सहरावत, अनंत त्यागी और सुनील तनेजा।

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version