IPL 2026: आईपीएल 2026 का 68 वां मैच आज शनिवार, 23 मई को लखनऊ सुपर जाइंट्स और पंजाब किंग्स की टीम के बीच खेला जाएगा। वहीं आज इन दोनों टीमों के बीच यह मैच शाम 7:30 बजे लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में लखनऊ की टीम को राजस्थान रॉयल्स टीम के खिलाफ खेलते हुए 7 विकेट से हार मिली थी।

इसके अलावा पंजाब किंग्स की टीम को अपने पिछले मैच में आरसीबी टीम के खिलाफ खेलते हुए 23 रन से हार झेलनी पड़ी थी। वहीं आज इन दोनों टीमों के बीच एक अच्छा मैच देखने को मिलेगा। लेकिन इससे पहले आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों को भी एक बार जान लेते हैं।

LSG टीम के खिलाफ PBKS का पलड़ा रहा है भारी :-

आईपीएल के इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 7 ही मैच ही खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम को अभी तक 3 मैच में जीत मिली है।

Punjab Kings
Punjab Kings

जबकि दूसरी तरफ इस बीच खेलते हुए पंजाब किंग्स की टीम को इनमें से 4 मैच में जीत मिली है। इसके अलावा आईपीएल 2026 के इस मौजूदा सीजन में अभी तक इन दोनों टीमों के बीच एक मैच खेला गया है। तब इस मैच को पंजाब किंग्स की टीम ने 54 रनों से जीत लिया था।

आज इस तरह की हो सकती है PBKS की टीम :-

आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में पंजाब किंग्स की टीम को आरसीबी टीम के खिलाफ खेलते हुए 23 रनों से हार झेलनी पड़ी थी। तब उस मैच में पंजाब टीम की तरफ से केवल शशांक सिंह ने ही अर्धशतकीय पारी खेली थी। जबकि इस टीम का टॉप आर्डर तब पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुआ था। लेकिन आज के इस मैच में पंजाब की टीम को अपने बल्लेबाजों और गेंदबाजों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

Punjab Kings
Punjab Kings

PBKS की संभावित एकादश : प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनॉली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, विजय वैशाक, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।

PBKS के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर :- सूर्यांश शेडगे, प्रियांश आर्य, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे और हरप्रीत बरार।

आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है LSG की टीम :-

आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम को राजस्थान रॉयल्स टीम के खिलाफ खेलते हुए 7 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था। तब उस मैच में लखनऊ टीम की तरफ से मिचेल मार्श और जोश इंग्लिश ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेली थी। इसके बाद कप्तान ऋषभ पंत ने बाद में आकर एक छोटी शानदार पारी खेली थी। वहीं आज के इस मैच में लखनऊ की टीम को अपने टॉप ऑर्डर से ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद रहने वाली है।

Lucknow Super Giants
Lucknow Super Giants

LSG टीम की संभावित 11 :- एलएसजी टीम की संभावित 11 :- ऋषभ पंत (कप्तान), मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, एडेन मार्कराम, वानिंदु हसरंगा, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, अवेश खान, एनरिक नॉर्टजे

इम्पैक्ट सब : अब्दुल समद, सलिल अरोड़ा, आर स्मरण, शिवम मावी

कैसी रहने वाली है आज लखनऊ की पिच :-

इस मैदान की पिच को काली मिटटी से बनाया गया है। इसके चलते हुए यहां पर स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है। तभी तो यहां पर पिछले आईपीएल सीजन में कम स्कोरिंग वाले मैच देखने को मिले थे।

Ekana Stadium
Ekana Stadium

इसके अलावा यहां पर मैच की शुरुआत में सभी तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलती है। लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता जाता है तो तब यहां पर स्पिनर्स का बोलबाला देखने को मिलता है। वहीं इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 165 रन है। इसके अलावा आज इकाना स्टेडियम पर बल्ले और गेंद के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिल सकता है।

कैसा रहेगा आज लखनऊ का मौसम :-

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आज शनिवार, 23 मई को लखनऊ में मौसम बिल्कुल साफ और गर्म रहने वाला है। इसके अलावा आज दिन का अधिकतम तापमान 46 डिग्री तक जा सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 33 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। लेकिन आज यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। इसके चलते हुए आज यहां पर सभी दर्शकों को एक अच्छा मैच देखने को मिलेगा।

कब और कहां देखें यह मैच :-

लखनऊ सुपर जाइंट्स और पंजाब किंग्स की टीम के बीच यह मैच आज शनिवार, 23 मई को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं। वहीं इस मैच का टॉस आज शाम 7 बजे होगा।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version