Saturday, June 20

IPL 2026: आईपीएल 2026 का 50 वां मैच आज वीरवार, 7 मई को लखनऊ सुपर जाइंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के बीच खेला जाएगा। वहीं इन दोनों टीमों के बीच आज यह मैच शाम 7:30 बजे से लखनऊ के भारतरत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम को मुंबई इंडियंस की टीम के खिलाफ 6 विकेट से हार मिली थी।

जबकि आरसीबी की टीम को गुजरात टाइटंस की टीम के खिलाफ खेलते हुए 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। आज इस मैच में ये दोनों टीमें अपनी जीत की राह पर लौटना चाहेंगी। लेकिन इससे पहले आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों को भी एक बार जान लेते हैं।

LSG टीम के खिलाफ RCB का पलड़ा रहा है भारी :-

आईपीएल के इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 7 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए लखनऊ की टीम को इनमें से कुल 2 ही मैचों में जीत मिली है। जबकि आरसीबी की टीम को इस दौरान इनमें से 5 मैचों में जीत मिली है।

Royal Challengers Bangalore
Royal Challengers Bangalore

इसके अलावा आईपीएल 2026 के सीजन में इन दोनों टीमों के बीच कुल 1 मैच खेला गया है। तब इस बीच उस मैच को आरसीबी की टीम ने 5 विकेट से जीतकर अपने नाम किया था। आज भी यह टीम इस मैच को जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

आज इस तरह की हो सकती है LSG की टीम :-

आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम को मुंबई इंडियंस की टीम के खिलाफ खेलते हुए 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। तब उस मैच में लखनऊ टीम की तरफ से निकोलस पूरन ने विस्फोटक अंदाज में अर्धशतकीय पारी खेली थी। वहीं पिछले कुछ समय से उनका बल्ला खामोश चल रहा था। इसके बाद इस टीम के लिए मिचेल मार्श ने भी एक अच्छी पारी खेली। वहीं आज के इस मैच में कप्तान ऋषभ पंत से अच्छी पारी की उम्मीद रहेगी।

Lucknow Super Giants
Lucknow Super Giants

LSG टीम की संभावित 11 :- एलएसजी टीम की संभावित 11 :- ऋषभ पंत (कप्तान), मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, एडेन मार्कराम, वानिंदु हसरंगा, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, अवेश खान, एनरिक नॉर्टजे

इम्पैक्ट सब : अब्दुल समद, सलिल अरोड़ा, आर स्मरण, शिवम मावी

आज इस संयोजान के साथ उतर सकती है RCB की टीम :-

आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में आरसीबी की टीम को गुजरात टाइटंस की टीम के खिलाफ खेलते हुए 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। तब इस मैच में आरसीबी की तरफ से देवदत्त पडिकल को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज अच्छी पारी नहीं खेल पाया था। इस मैच में विराट कोहली भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे। कप्तान रजत पाटीदार भी इस मैच में फ्लॉप रहे थे। लेकिन आज के इस मैच में इन सभी से टीम को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

royal challengers bangalore team
image source via getty images

RCB टीम की संभावित 11 :- विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, मंगेश यादव, भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड।

RCB के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर : सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, रसिख सलाम और जैकब बेथेल।

कैसी रहने वाली है आज लखनऊ की पिच :-

इस मैदान की पिच को काली मिटटी से बनाया गया है। इसके चलते हुए यहां पर स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है। तभी तो यहां पर पिछले आईपीएल सीजन में कम स्कोरिंग वाले मैच देखने को मिले थे।

Ekana Stadium
Ekana Stadium

इसके अलावा यहां पर मैच की शुरुआत में सभी तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलती है। लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता जाता है तो तब यहां पर स्पिनर्स का बोलबाला देखने को मिलता है। वहीं इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 165 रन है। इसके अलावा आज इकाना स्टेडियम पर बल्ले और गेंद के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिल सकता है।

कैसा रहेगा आज लखनऊ का मौसम :-

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आज वीरवार, 7 मई को लखनऊ में मौसम बिल्कुल साफ रहने वाला है। इसके अलावा आज दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक जा सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। लेकिन आज यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। इसके चलते हुए आज यहां पर सभी दर्शकों को एक अच्छा मैच देखने को मिलेगा।

आज इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजर :-

लखनऊ के सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने पिछले 10 मुकाबलों में 146.15 की स्ट्राइक रेट से 323 रन बनाए हैं। जबकि आरसीबी के लिए विराट कोहली ने पिछले 10 मैचों में 159.84 की स्ट्राइक रेट से 422 रन बनाए हैं।

Virat Kohli
Virat Kohli

वहीं कप्तान रजत पाटीदार के बल्ले से पिछले 10 मैच में 283 रन आए हैं। इसके अलावा गेंदबाजी में प्रिंस यादव ने 9 मैच में 13 विकेट लिए हैं। जबकि मोहसिन खान ने 5 मैच में 10 विकेट लिए हैं। वहीं आरसीबी के लिए भुवनेश्वर कुमार ने पिछले 9 मैच में 11 विकेट लिए हैं।

कब और कहां देखें यह मैच :-

लखनऊ सुपर जाइंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के बीच यह मैच आज वीरवार, 7 मई को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं। वहीं इस मैच का टॉस आज शाम 7 बजे होगा।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version