IPL 2026: आईपीएल 2026 सीजन के 46वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पंजाब किंग्स टीम को 4 विकेट से हरा दिया है। इसके अलावा अब यह आईपीएल के इस 19वें सीजन में पंजाब किंग्स टीम की लगातार दूसरी हार भी है। वहीं इस मौजूदा सीजन में पंजाब किंग्स की टीम को केवल राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस की टीम ही हरा पाई है। लेकिन अब गुजरात टाइटंस टीम से मिली करारी हार के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने बड़ा बयान दिया है। आइए इसके बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

दूसरी हार पर क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर :-

पंजाब किंग्स टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा है कि, “अब हमारी इस दूसरी हार के बाद मुझे पर्सनली लगता है कि यह एक शानदार स्कोर था। ऐसे विकेट पर जहां बॉल शुरू में थोड़ी मूव कर रही थी, खासकर नई बॉल के साथ। इस बार GT के बॉलर्स ने सरफेस का सबसे अच्छा इस्तेमाल किया है। जिस तरह से वे लेंथ और डेक पर हिट कर रहे थे।

Shreyas Iyer
Shreyas Iyer

इस मैच में उनकी बॉल स्टंप्स के ठीक पास थी और वो हमें रन बनाने के ज़्यादा ऑप्शन नहीं दे रहा थे। लेकिन अब मुझे लगता है कि हमने पावरप्ले में चार विकेट गंवा दिए। तब वहां से 160 तक पहुंचना एक जबरदस्त कोशिश थी। इस मैच में नई बॉल से मुझे लगा कि हम अपनी लाइन और लेंथ पर हिट कर पाएंगे और जल्दी विकेट ले लेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। लेकिन इस मैच में जिस तरह से हमने आखिर तक लड़ाई लड़ी, उसके लिए हमारी कोशिशों की तारीफ करनी होगी।”

इसके आगे उन्होंने बात करते हुए कहा कि, “इस मैच में हमारा एटीट्यूड और अप्रोच बहुत बढ़िया था। हम हार्ड लेंथ पर हिट करने से चूक गए। इस विकेट पर मिडविकेट या पुल शॉट के ऊपर से हिट करना आसान नहीं था। क्योंकि विकेट में बाउंस अलग-अलग था। बैटिंग के लिए यह सही विकेट नहीं था। एग्जिक्यूशन के मामले में हम थोड़े पीछे रह गए थे। लेकिन हम अभी भी टेबल में टॉप पर हैं। यह हमारे लिए काफी मायने रखता है। हम इस गेम से पॉजिटिव लेंगे।”

इसके आगे श्रेयस अय्यर ने कहा कि, “आईपीएल में आगे बढ़ना और ऐसी पिचों पर खेलना एक बड़ा चैलेंज है क्योंकि इससे बॉलर्स का एटीट्यूड भी बेहतर होता है। इससे उनका कॉन्फिडेंस बढ़ सकता है। इसके अलावा पिछले गेम में 50-60 रन खाने के बाद और फिर यहां आकर शानदार ओवर फेंकने के बाद। इस मैच में हम जीतना चाहते थे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

इसके अलावा अब मैं SRH के खिलाफ खेलने के मौके के लिए एक्साइटेड हूं। अब मैं दो पॉइंट्स लेना चाहता हूं। हमारे लड़के ट्रेनिंग में बहुत मेहनत कर रहे हैं। यही हमारे लिए मायने रखता है। इसके अलावा आप मैदान के बाहर क्या करते हैं। अगर कैरेक्टर ऊंचा है और एटीट्यूड सही है, तो आपको आखिरकार रिजल्ट अच्छे मिलेंगे। हमें बस अपने बेसिक्स और रूटीन पर टिके रहना है और बहुत आगे के बारे में नहीं सोचना है।”

ऐसा रहा गुजरात और पंजाब के मैच का हाल :-

आईपीएल 2026 सीजन के 46वें मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स की टीम ने अपने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए थे। इसके बाद इन रनों के जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम ने 6 विकेट गंवाकर 19.5 ओवर में 167 रन बनाकर उस लक्ष्य को हासिल कर लिया। इस मैच में गुजरात की टीम को 4 विकेट से जीत मिली। वहीं इस मैच में गुजरात की तरफ से साई सुदर्शन ने 57 रनों की पारी खेली थी। जबकि वाशिंगटन सुंदर ने नाबाद 40 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।

Punjab Kings
Punjab Kings

इस मैच में गुजरात टाइटंस टीम के लिए गेंदबाजी करते हुए जेसन होल्डर ने 4 विकेट हासिल किए थे। जबकि अन्य गेंदबाज मोहम्मद सिराज और कगीसो रबाडा को 2-2 विकेट मिली है। इसके अलावा दूसरी तरफ पंजाब किंग्स टीम के लिए सूर्यांश शेडगे ने 57 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली थी। जबकि उनके अलावा मार्कस स्टोइनिस ने 40 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा गेंदबाजी करते हुए पंजाब टीम की तरफ से विजयकुमार वैशाक और अर्शदीप सिंह ने 2-2 विकेट हासिल किए थे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version