एमएस धोनी ने अभी तक IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक भी मैच नहीं खेला है। हर मुकाबले से पहले फैंस को उम्मीद रहती है कि शायद इस बार धोनी मैदान पर नजर आएंगे, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हो पाया है। ऐसे में उनके अगले मैच में खेलने को लेकर नई अपडेट का इंतजार बना हुआ है।

वहीं दूसरी ओर रोहित शर्मा को लेकर भी सस्पेंस बना हुआ है। MI के स्टार खिलाड़ी पिछले कुछ मुकाबलों से बाहर हैं, जिससे फैंस की नजरें उन पर भी टिकी हुई हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या वह आज के मैच में वापसी कर पाते हैं या नहीं।

दिल्ली के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे एमएस धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स अपना अगला मुकाबला 6 मई को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेलने वाली है। लेकिन ताज़ा जानकारी के मुताबिक, एमएस धोनी टीम के साथ दिल्ली नहीं गए हैं और चेन्नई में ही रुके हुए हैं। ऐसे में उनका अगले मैच में खेलना लगभग नामुमकिन माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि धोनी पिंडली की चोट से जूझ रहे हैं, जिसकी वजह से वे अब तक इस सीजन में एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं।

जल्द वापसी कर सकते हैं महेंद्र सिंह धोनी

फिलहाल एमएस धोनी मैदान से दूर हैं, लेकिन उनकी वापसी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे आने वाले मैचों के लिए उपलब्ध हो सकते हैं, जिससे फैंस की उम्मीदें बनी हुई हैं।

वहीं चेन्नई सुपर किंग्स फिलहाल पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है।। टीम के लिए टॉप-4 में जगह बनाना मुश्किल जरूर दिख रहा है, लेकिन अभी वह पूरी तरह टूर्नामेंट से बाहर नहीं हुई है। सीएसके के इस सीजन में करीब पांच मैच बाकी हैं, ऐसे में धोनी की वापसी कब होगी, इस पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है।

लखनऊ के खिलाफ खेलने पर खुद लेंगे फैसला टीम मैनेजमेंट

इस बीच रोहित शर्मा को लेकर भी सस्पेंस बना हुआ है। मुंबई इंडियंस आज मैदान में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ उतरेगी, और सबकी नजरें रोहित की उपलब्धता पर टिकी हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम मैनेजमेंट ने यह फैसला रोहित पर छोड़ दिया है कि वह इस मुकाबले में खेलेंगे या नहीं। हालांकि, मैच से एक दिन पहले उन्होंने करीब एक घंटे तक मैदान पर अभ्यास किया, जिससे उनकी वापसी की उम्मीद जरूर बढ़ी है।

रोहित फिलहाल हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझ रहे हैं, जिसकी वजह से वह पिछले कुछ मैचों से बाहर चल रहे हैं। वहीं मुंबई इंडियंस अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है, लेकिन आज का मुकाबला उसके लिए बेहद अहम है क्योंकि हार के साथ ही टीम की उम्मीदों को बड़ा झटका लग सकता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि रोहित इस मैच को लेकर क्या फैसला लेते हैं।

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version