Saturday, June 20

यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की लाजवाब पारियों की बदौलत RR ने 127 रन के लक्ष्य को आसानी से चेज़ किया।

IPL 2026 के तीसरे मुकाबलों में राजस्थान रॉयल्स की तरफ़ से बल्लेबाजी ओपनिंग बल्लेबाजी करते हुए यशस्वी जयसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने टीम को शानदार शुरुआत दिलायी । 127 रन के आसान लक्ष्य को राजस्थान रॉयल्स ने मात्र 12.1 ओवर में ही पूरा कर लिया

यशस्वी जयसवाल और वैभव ने रखी जीत की नीव

आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला 30 मार्च, सोमवार को राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया, जिसमें राजस्थान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच बार की चैंपियन टीम को 8 विकेट से एकतरफा अंदाज़ में हरा दिया।

चेन्नई को पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 127 रन पर ही रोक दिया। इसके बाद इस लक्ष्य को राजस्थान ने आसानी से 8 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। टीम की जीत में सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अहम भूमिका निभाई, जिन्होंने 17 गेंदों में 52 रन की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जो टूर्नामेंट के इतिहास का संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज अर्धशतक है।

लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने शानदार प्रदर्शन किया और 12.1 ओवर में ही मैच जीत लिया। वहीं यशस्वी जायसवाल 38 और रियान पराग 14 रन बनाकर नाबाद रहे।

आईपीएल 2026: RR vs CSK मैच का हाल

चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी राजस्थान की कसी हुई गेंदबाजी के सामने पूरी तरह बिखर गई और टीम 19.4 ओवर में सिर्फ 127 रन पर सिमट गई। संजू सैमसन (6), रुतुराज गायकवाड़ (6), आयुष मातरे (0) और मैथ्यू शॉर्ट (2) सस्ते में आउट होकर निराश कर गए।

सरफराज खान (17) और कार्तिक शर्मा (18) ने अच्छी शुरुआत जरूर दी, लेकिन वे अपनी पारी को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर सके। अंत में जेमी ओवरटन ने 43 रन बनाकर टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया।

वहीं, राजस्थान रॉयल्स की ओर से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली, जहां लगभग हर गेंदबाज ने विकेट लिया। जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर और रविंद्र जडेजा ने 2-2 विकेट झटके, जबकि ब्रजेश शर्मा, संदीप शर्मा और रवि बिश्नोई को 1-1 सफलता मिली।

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version