Tuesday, February 3

IPL 2026 Auction में कब, कहां और किन खिलाड़ियों पर होगी बड़ी बोली, इससे जुड़ी हर जरूरी जानकारी यहां दी गई है।

इंडियन प्रीमियर लीग ऑक्शन 2026 को लेकर फैंस और फ्रेंचाइजी दोनों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। अगले सीजन से पहले होने वाला यह मिनी ऑक्शन कई टीमों की तस्वीर बदल सकता है। बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि IPL 2026 Auction का आयोजन 16 दिसंबर 2025 को अबू धाबी के एतिहाद एरिना में किया जाएगा। एक बार फिर आईपीएल का ऑक्शन विदेश में होने जा रहा है, जिससे इसका ग्लैमर और रोमांच और बढ़ गया है।

इस बार ऑक्शन में 1300 से ज्यादा खिलाड़ियों ने अपना नाम रजिस्टर कराया। इसके बाद बीसीसीआई ने 369 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया, जिसमें भारत और विदेश दोनों के अनुभवी और युवा खिलाड़ी शामिल हैं। ऐसे में यह तय माना जा रहा है कि ऑक्शन टेबल पर कई बार जबरदस्त बोली देखने को मिलेगी।

यह भी पढ़ें: ऑक्शनियर मल्लिका सागर कौन हैं? करियर, उपलब्धियां और सफर

IPL 2026 Auction कब और कहां होगा

बीसीसीआई के अनुसार IPL 2026 Auction का आयोजन 16 दिसंबर 2025 को किया जाएगा। इस बार ऑक्शन का वेन्यू एतिहाद एरिना, अबू धाबी रखा गया है। यह वही जगह है जहां पहले भी बड़े स्तर के स्पोर्टिंग इवेंट्स हो चुके हैं। शानदार सेटअप और इंटरनेशनल माहौल के कारण यह ऑक्शन और भी खास होने वाला है।

IPL 2026 Auction लाइव कहां देखें

भारत में टीवी दर्शकों के लिए IPL 2026 Auction का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ऑक्शन की हर बोली जियोस्टार पर लाइव स्ट्रीम की जाएगी। मोबाइल, स्मार्ट टीवी और वेब यूजर्स आसानी से पूरा ऑक्शन देख सकेंगे।

IPL 2026 Auction में खिलाड़ियों की संख्या

इस बार IPL 2026 Auction की प्लेयर्स लिस्ट काफी बड़ी और अलग-अलग है। इस ऑक्शन में कुल 1355 खिलाड़ियों ने ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया, जिसमें 350 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।

ऑक्शन में शामिल प्रमुख भारतीय खिलाड़ी

भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में कई बड़े और जाने पहचाने नाम शामिल हैं। इनमें मयंक अग्रवाल, केएस भरत, राहुल चाहर, रवि बिश्नोई, आकाश दीप, दीपक हुड्डा, वेंकटेश अय्यर, सरफराज खान, पृथ्वी शॉ और उमेश यादव जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं।

ये सभी खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट और आईपीएल का अच्छा अनुभव रखते हैं। ऐसी उम्मीद है कि कई फ्रेंचाइजी इन खिलाड़ियों को टीम का मजबूत हिस्सा बनाने की कोशिश करेंगी।

2 करोड़ बेस प्राइस वाले बड़े नाम

2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस कैटेगरी में कई स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं, जिन पर बड़ी बोली लग सकती है।

भारत: रवि बिश्नोई, वेंकटेश अय्यर

अफगानिस्तान: मुजीब उर रहमान, नवीन उल हक

ऑस्ट्रेलिया: शॉन एबॉट, एश्टन एगर, बेन कटिंग, जेक फ्रेजर मैकगर्क, कैमरन ग्रीन, जोश इंग्लिस, स्टीव स्मिथ

बांग्लादेश: मुस्तफिजुर रहमान

इंग्लैंड: गस एटकिंसन, टॉम बैंटन, टॉम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, डैनियल लॉरेंस, लियाम लिविंगस्टोन, टायमल मिल्स, जेमी स्मिथ

न्यूजीलैंड: फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डैरिल मिचेल, विलियम ओ’ रॉर्क, रचिन रवींद्र

दक्षिण अफ्रीका: जेराल्ड कोएत्जी, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्किया, राइली रूसो, तबरेज शम्सी, डेविड वीजा

श्रीलंका: वानिंदु हसरंगा, मथीशा पथिराना, महीश तीक्षणा

वेस्टइंडीज: जेसन होल्डर, शाई होप, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ

IPL 2026 Auction से पहले टीमों का बचा हुआ पर्स

15 नवंबर को रिटेंशन की आखिरी तारीख के बाद सभी 10 टीमों के पास कुल मिलाकर 237.55 करोड़ रुपये का पर्स बचा है।

  • कोलकाता नाइट राइडर्स के पास सबसे ज्यादा 64.3 करोड़ रुपये हैं और उन्हें 13 स्लॉट भरने हैं।
  • चेन्नई सुपर किंग्स के पास 43.4 करोड़ रुपये हैं और उन्हें 9 स्लॉट भरने हैं।
  • सनराइजर्स हैदराबाद के पास 25.5 करोड़ रुपये हैं और उन्हें 10 स्लॉट भरने हैं।
  • लखनऊ सुपर जायंट्स के पास 22.95 करोड़ रुपये हैं और उन्हें 6 स्लॉट भरने हैं।
  • दिल्ली कैपिटल्स के पास 21.8 करोड़ रुपये बचे हैं और उन्हें 8 स्लॉट भरने हैं।
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास 16.4 करोड़ रुपये हैं और उन्हें 8 स्लॉट भरने हैं।
  • राजस्थान रॉयल्स के पास 16.05 करोड़ रुपये हैं और उन्हें 9 स्लॉट भरने हैं।
  • गुजरात टाइटंस के पास 12.9 करोड़ रुपये हैं और उन्हें 5 स्लॉट भरने हैं।
  • पंजाब किंग्स के पास 11.5 करोड़ रुपये हैं और उन्हें 4 स्लॉट भरने हैं।
  • मुंबई इंडियंस के पास सबसे कम 2.75 करोड़ रुपये बचे हैं और उन्हें 5 स्लॉट भरने हैं।

IPL 2026 Auction में कितने स्लॉट और कितने विदेशी खिलाड़ी

IPL 2026 Auction में कुल 77 स्लॉट भरे जाने हैं। इनमें 31 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं। जिन टीमों के पास बड़ा पर्स है, वे विदेशी स्टार खिलाड़ियों पर ज्यादा फोकस कर सकती हैं। वहीं कम बजट वाली टीमें अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों पर भरोसा जता सकती हैं।

16 दिसंबर को क्या खास होने वाला है?

IPL 2026 Auction सिर्फ खिलाड़ियों की खरीद बिक्री नहीं, बल्कि टीमों की रणनीति का असली इम्तिहान होगा। बड़े पर्स वाली टीमें शुरुआत में ही माहौल गरमा सकती हैं। वहीं कुछ टीमें आखिरी राउंड तक इंतजार कर स्मार्ट खरीदारी कर सकती हैं।

अबू धाबी में होने वाला यह ऑक्शन IPL 2026 की दिशा और दशा तय करेगा। फैंस को उम्मीद है कि इस बार भी ऑक्शन में कई चौंकाने वाले पल और रिकॉर्ड तोड़ बोलियां देखने को मिलेंगी।

IPL 2026 से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version