Tuesday, March 10

अंडर 19 वर्ल्ड कप का आयोजन अगले साल नामीबिया और ज़िम्बाब्वे में होना है। इस टूर्नामेंट के लिए सभी टीमें एक-एक करके अपने-अपने स्क्वाड का ऐलान कर रही हैं। इस मल्टीनेशन इवेंट के लिए अब तक 6 देशों ने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है।

हालाँकि टीम इंडिया ने अंडर 19 वर्ल्ड कप के लिए स्क्वाड का ऐलान नहीं किया है। वह अभी एशिया कप में खेल रही है, इसलिए टीम घोषित नहीं की गई है। इसी टूर्नामेंट के लिए एक टीम ने अपने स्क्वाड में 3 सगे भाइयों को जगह दी है। तो चलिए जानते हैं कौन है वह टीम?

जापान ने 3 सगे भाइयों को दी जगह

Japan Announced Squad For U19 World Cup
Japan Announced Squad For U19 World Cup

दरअसल जापान ने अंडर 19 वर्ल्ड कप के लिए अपने स्क्वाड में 3 सगे भाइयों को जगह दी है। उनकी 15 सदस्यीय स्क्वाड में 3 खिलाड़ी एक ही घर से हैं। वे 3 भाई अब एक ही वर्ल्ड कप में खेलते हुए दिखाई देंगे। यह अंडर 19 वर्ल्ड कप में पहला मौका है जब 3 भाई एक ही टीम में खेल रहे होंगे। इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ है।

1975 में हेडली ब्रदर्स को मिला था मौका

क्रिकेट के इतिहास में इंटरनेशनल लेवल पर अब तक सिर्फ एक बार ही ऐसा हुआ है जब 3 भाइयों को वर्ल्ड कप में जगह दी गई है। यह दूसरी बार ऐसा वाकया है जब 3 सगे भाई खेल रहे हों। 1975 में पहली बार एक ही वर्ल्ड कप में 3 भाइयों को मौका मिला था, जब न्यूज़ीलैंड ने उन्हें जगह दी थी। तब कीवी टीम ने हेडली परिवार के तीनों भाइयों को शामिल किया था।

न्यूज़ीलैंड ने रिचर्ड हेडली, बैरी हेडली और डेल हेडली को जगह दी थी। 51 साल बाद, 2026 में, तीन भाई जूनियर लेवल पर खेले जाने वाले वर्ल्ड कप में जापानी टीम के लिए अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए नज़र आएंगे, हालाँकि वे सीनियर लेवल पर नहीं खेले।

जापान ने हेंज ब्रदर्स को मिला मौका

जापान ने आईसीसी पुरुष अंडर-19 विश्व कप 2026 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है, जिसमें तीन भाइयों ने अपना स्थान बनाकर इतिहास रच दिया है। जिनके नाम मोंटगोमरी हारा हेंज, गैब्रियल हारा हेंज और चार्ल्स हारा हेंज हैं।

ग्रुप ए में है जापान

आईसीसी पुरुष अंडर-19 विश्व कप 2026 के ग्रुप ए में जापान को रखा गया है। इस ग्रुप की अन्य तीन टीमें ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और आयरलैंड हैं। जापान की टीम अंडर-19 विश्व कप के लिए 5 जनवरी को रवाना होगी, जहाँ वे 10 जनवरी को तंजानिया के खिलाफ एक अभ्यास मैच खेलेंगे। 12 जनवरी को उनका दूसरा अभ्यास मैच वेस्ट इंडीज के खिलाफ होगा।

जापान का स्क्वाड

काजुमा काटो-स्टैफोर्ड (कप्तान), चार्ल्स हारा-हेंज, गैब्रियल हारा-हेंज, मोंटगोमरी हारा-हेंज, कैसी कोबायाशी-डोगेट, टिमोथी मूर, स्काइलर नाकायमा-कुक, रयुकी ओजेकी, निहार परमार, निखिल पोल, चिहाया सेकिन, ह्यूगो तानी-केली, संदेव आर्यन वाडुगे, काई वॉल, टेलर वॉ।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version