Thursday, June 18

IPL 2025 के मैच नंबर 43 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)ने चेन्नई सुपर किंग्स को पांच विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मुकाबले में SRH के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज़ कमिंदु मेंडिस और नीतिश कुमार रेड्डी ने मिलकर 29 गेंदों पर नाबाद 49 रन की साझेदारी की, जिससे ऑरेंज आर्मी ने टूर्नामेंट में अपनी तीसरी जीत हासिल की और अंक तालिका में आठवें स्थान पर पहुंच गई।

हालांकि, SRH की पारी के दौरान एक ऐसा पल भी आया, जिसने टीम की CEO काव्या मारन को काफी निराश कर दिया। दरअसल, एक अहम मौके पर श्रीलंकाई बल्लेबाज कमिंदु मेंडिस एक फ्री-हिट बॉल पर शॉट लगाने में नाकाम रहे, जिससे स्टैंड्स में बैठी काव्या मारन भी अपनी निराशा छुपा नहीं सकीं।

ललित मोदी ने किया काव्या मारन को ट्रोल

IPL के पहले चेयरमैन और फाउंडर ललित मोदी ने काव्या मारन के इस रिएक्शन पर मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर काव्या मारन के उस वीडियो क्लिप को रीट्वीट किया, जिसमें वह फ्री-हिट मिस होने पर हैरान दिख रही थीं। ललित मोदी ने इस वीडियो पर तीन रोने वाले इमोजी के साथ अपनी प्रतिक्रिया दी।

मोदी का यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया और फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया। काव्या मारन अक्सर SRH के मैचों के दौरान अपने रिएक्शन के लिए जानी जाती हैं और इस बार भी उनका निराश चेहरा कैमरे में कैद हो गया।

SRH को मिली सीजन की तीसरी जीत

चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 19.5 ओवरों में महज 154 रनों पर सिमट गई। चेन्नई के लिए डेवाल्ड ब्रेविस ने 25 गेंदों पर 42 रन की तेज़ पारी खेली, लेकिन बाकी बल्लेबाज़ बड़ा योगदान नहीं दे सके।

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए हर्षल पटेल ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए सैम करन, ब्रेविस और एमएस धोनी जैसे अहम विकेट झटके और 28 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। वहीं कप्तान पैट कमिंस और जयदेव उनादकट ने भी दो-दो विकेट लिए।

155 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए SRH की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन बीच के ओवरों में टीम ने 106 रन पर पांच विकेट गंवा दिए। ऐसे समय में कमिंदु मेंडिस और नीतिश कुमार रेड्डी ने संयम के साथ बल्लेबाज़ी करते हुए टीम को 18.5 ओवरों में जीत दिला दी। दोनों बल्लेबाज़ों ने मुश्किल समय में बेहतरीन साझेदारी करते हुए SRH को राहत भरी जीत दिलाई।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, कबड्डी, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर इनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version