Tuesday, February 17

List of All West Indies Cricketers Who Have Played for KKR in IPL History: IPL 2025 के दौरान आखिरकार वह पल आ ही गया जब रोवमैन पॉवेल को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की ओर से डेब्यू करने का मौका मिला। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने उन्हें टीम की कैप सौंपी और वेस्टइंडीज के इस ऑलराउंडर ने इंग्लैंड के मोईन अली की जगह प्लेइंग इलेवन में एंट्री ली। ईडन गार्डन्स की पिच पर तेज गेंदबाज़ों को मदद मिलने की उम्मीद थी और इसी रणनीति के तहत यह बदलाव किया गया।

फिलहाल, KKR की टीम में तीन कैरिबियाई खिलाड़ी रोवमैन पॉवेल, आंद्रे रसेल और सुनील नारायण एक साथ खेल रहे हैं। लेकिन IPL इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए कई वेस्ट इंडियन क्रिकेटर खेल चुके हैं। इस आर्टिकल में हम वेस्टइंडीज की उन सभी खिलाड़ियों की लिस्ट पर नजर डालने जा रहे हैं, जिन्होंने IPL में KKR के लिए खेला है।

KKR के लिए खेलने वाले वेस्टइंडीज के सभी खिलाड़ियों की सूची

सुनील नारायण 2012 से लगातार KKR का हिस्सा हैं और टीम के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपनी शानदार स्पिन गेंदबाजी से कई मौकों पर मैच जिताए हैं। दूसरी ओर, आंद्रे रसेल 2014 से KKR के साथ जुड़े हुए हैं और अपनी तूफानी बल्लेबाज़ी और शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। ये दोनों खिलाड़ी लंबे समय से कोलकाता टीम का हिस्सा रहे बैन।

इस सीजन रोवमैन पॉवेल का नाम भी इस साल इस लिस्ट में जुड़ा है। वह IPL में KKR की ओर से खेलने वाले आठवें वेस्ट इंडियन खिलाड़ी बन गए हैं। नीचे हम आपको सभी खिलाड़ियों की सूची देने जा रहे हैं।

  1. सुनील नारायण: 2012-वर्तमान
  2. आंद्रे रसेल: 2014-वर्तमान
  3. रोवमैन पॉवेल: 2025-वर्तमान
  4. कार्लोस ब्रैथवेट: 2019
  5. क्रिस गेल: 2009-2010
  6. डैरेन ब्रावो: 2017
  7. जेसन होल्डर: 2016
  8. जैवोन सियर्ल्स: 2018

इन सभी नामों में सबसे सफल खिलाड़ी सुनील नारायण और आंद्रे रसेल ही रहे हैं। दोनों ने लंबे समय तक टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया है और KKR को दो IPL खिताब दिलाने में अहम योगदान दिया है। उनके निरंतर प्रदर्शन ने न केवल KKR को मजबूती दी है, बल्कि वेस्टइंडीज क्रिकेटरों की पहचान भी IPL में और मजबूत की है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version