Saturday, June 20

IPL matches in Lucknow: लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में आईपीएल के मुकाबलों की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आईपीएल 2025 के सीजन में एक अप्रैल को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में पहला मुकाबला खेला जाने वाला है। तभी तो इस मैच से पहले सिंगर मीका अपने गानों से सभी लोगों का मोरंजन करने वाले हैं।

इकाना में मैच से पहले अपना जलवा बिखेरेंगे मीका :-

इस समय लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में होने वाले सभी आईपीएल मैचों की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इसके चलते हुए यहां पर आगामी एक अप्रैल को मेजबान लखनऊ सुपरजायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच मैच खेला जाने वाला है। लेकिन इस मैच से पहले मशहूर गायक मीका सिंह यहां पर भी अपनी आवाज से जादू बिखेरने वाले हैं।

Ekana Stadium
Ekana Stadium

इसके चलते हुए मीका यहां पर 15 से 20 मिनट के अपने कार्यक्रम के दौरान इकाना स्टेडियम में हजारों की संख्या में बैठे दर्शकों के सामने अपनी प्रस्तुति देने वाले हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के सीईओ अंकित चटर्जी ने बताया है कि यहां एक अप्रैल को मुकाबले से पहले मीका सिंह अपनी धमाकेदार प्रस्तुति देने वाले हैं।

Ekana Stadium
Ekana Stadium

इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस दौरान मीका करीब 20 मिनट की अपनी प्रस्तुति से वहां मौजूद सभी दर्शकों का मनोरंजन करते हुए भी दिखाई देंगे। इसके बाद फिर यहां पर लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा।

आज शाम लखनऊ पहुंचेगी एलएसजी की टीम :-

लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम आज शुक्रवार की शाम तक लखनऊ पहुंच जाएगी। इस बीच इकाना स्टेडियम प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार एलएसजी के खिलाड़ी शनिवार को इकाना स्टेडियम में अभ्यास करने के लिए आएंगे। वहीं इस बार एलएसजी की टीम अपने होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम पर सात मुकाबले खेलने वाली हैं।

rishabh pant
rishabh pant

इसके चलते हुए एलएसजी के सामने एक अप्रैल को पंजाब किंग्स, चार अप्रैल को मुंबई इंडियंस, 12 अप्रैल को गुजरात टाइटंस, 14 अप्रैल को चेन्नईसुपर किंग्स, 22 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स, नौ मई को सनराइजर्स हैदराबाद और 18 मई को गुजरात टाइटंस की टीम रहने वाली है। इसके अलावा इन मुकाबलों के प्रसारण के लिए ब्राॅडकास्टिंग टीम भी आज शुक्रवार को ही लखनऊ पहुंचने वाली है। इसके अलावा सभी मैचों के सजीव प्रसारण के लिए उनकी टीम यहां पर अपने कैमरे लगाने के साथ अन्य तैयारियां करने वाली है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version