IPL Record: आईपीएल 2026 सीजन के 35वें मुकाबले में पंजाब किंग्स की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स की टीम द्वारा दिए 265 रनों के लक्ष्य को 4 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया था। वहीं यह आईपीएल के इतिहास का अभी तक का सबसे बड़ा सफल रन चेज भी रहा है। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने नाबाद रहते हुए 152 रन की शतकीय पारी खेली थी। इसके अलावा यह अभी तक आईपीएल के इतिहास में किसी भी भारतीय द्वारा खेली गई सर्वोच्च व्यक्तिगत पारी भी है। आइए इस सूची में अन्य खिलाड़ियों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

1. केएल राहुल – 152* बनाम PBKS :

इस सूची में पहले पायदान पर दिल्ली कैपिटल्स टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने पंजाब किंग्स टीम के खिलाफ नाबाद रहते हुए 152 रनों की शानदार पारी खेली थी। इस पारी के लिए उन्होंने कुल 67 गेंदों का समय लिया था। वहीं इस पारी में उनके बल्ले से 16 चौके और 9 छक्के भी आए थे।

KL Rahul
KL Rahul

इसके अलावा इसी मैच में उन्होंने नितीश राणा (91) के साथ मिलकर 220 रनों की साझेदारी भी की थी। वहीं इस साझेदारी में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। क्यूंकि तब उन्होंने अपनी टीम के लिए तेजी से रन बनाते हुए चौके-छक्के लगाए थे। इसके चलते हुए तब दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 2 विकेट खोकर कुल 264 रन का स्कोर खड़ा किया था। वहीं यह अभी तक आईपीएल में उनका सर्वोच्च स्कोर भी है।

2. अभिषेक शर्मा – 141 बनाम PBKS :-

इस सूची में दूसरे पायदान पर सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने IPL 2025 में हैदराबाद में पुंजाब किंग्स की टीम के खिलाफ 55 गेंदों में 141 रन बनाकर अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई थी। अपनी इस शतकीय पारी में उन्होंने 14 चौके और 10 छक्के लगाए थे।

Abhishek Sharma
Abhishek Sharma

इसके अलावा उनकी इस शतकीय पारी के चलते हुए तब हैदराबाद की टीम ने पंजाब किंग्स टीम के 245 रनों के लक्ष्य को केवल 18.3 ओवरों में ही हासिल कर लिया था। तब उस मैच में उन्होंने अपने सलामी जोड़ीदार ट्रैविस हेड (66) के साथ मिलकर 171 रनों की शानदार सलामी साझेदारी भी निभाई थी।

3. अभिषेक शर्मा – 135 रन बनाम DC :-

इस सूची में तीसरे पायदान पर भी अभिषेक शर्मा का ही नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने इसी साल हैदराबाद में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलते हुए 68 गेंदों पर नाबाद रहते हुए 135 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली थी। इसके अलावा अपनी इस शानदार पारी में उन्होंने 10 छक्के और 10 चौके भी लगाए थे।

Abhishek Sharma
Abhishek Sharma

वहीं इस मैच में उन्होंने अपनी टीम के 3 खिलाड़ियों के साथ 65+ रनों की साझेदारियां भी की थी। इसके चलते हुए हैदराबाद की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट के नुकसान पर 242 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद इस मैच में SRH की टीम को 47 रनों से जीत भी मिली थी।

4. केएल राहुल – 132* बनाम RCB :-

इस सूची में चौथे पायदान पर केएल राहुल का नाम आता है। जबकि वह आईपीएल मैच में 130 रन का आंकड़ा पार करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी भी बने थे। तब उन्होंने आईपीएल 2020 के सीजन में PBKS टीम की तरफ से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के खिलाफ खेलते हुए केवल 69 गेंदों में नाबाद रहते हुए 132* रन बनाए थे।

KL Rahul
KL Rahul

वहीं इस पारी में उनके बल्ले से हमें 14 चौके और 7 छक्के भी देखने को मिले थे। तब उनकी इस शानदार पारी के चलते हुए पंजाब की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 206 रन का स्कोर बनाया था। इसके बाद आरसीबी की टीम को उन्होंने इस मैच में केवल 109 रनों पर ऑलआउट भी कर दिया था। वहीं इस मौजूदा समय में राहुल और अभिषेक ही आईपीएल में अभी तक 130+ रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version