IPL Record: इस समय आईपीएल 2026 का सीजन खेला जा रहा है। इसके चलए हुए अब आईपीएल 2026 सीजन के 39वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया है। इनका यह मैच उनके होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के खिलाफ खेलते हुए दिल्ली की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए केवल 75 रनों पर ही ऑलआउट हो गई थी।
वहीं इस मैच के दौरान दिल्ली की टीम ने आईपीएल में पावरप्ले (0-6) के न्यूनतम स्कोर का अनचाहा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। इसके अलावा आइए इस बीच अब आईपीएल इतिहास के उन मैचों के बारे में भी जान लेते हैं जिनमें टीमों ने पावरप्ले में 15 से भी कम के स्कोर बनाए थे।
1. दिल्ली कैपिटल्स 13/6 बनाम RCB : साल 2026 :-
आईपीएल 2026 सीजन के 39वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अपने शुरुआती 6 ओवर में केवल 13 रन ही बनाए थे। इस बीच उनके 6 बल्लेबाज भी आउट हो कर लौट गए थे। इस दौरान दिल्ली के बल्लेबाज साहिल परख (0), समीर रिजवी (0), केएल राहुल (1), नितीश राणा (1), ट्रिस्टन स्टब्स (5) और अक्षर पटेल (0) आउट हुए थे।

इसके अलावा पावरप्ले के दौरान आरसीबी टीम के लिए तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट लिए हैं। वहीं इस मैच में दिल्ली की टीम ने पहले खेलते हुए केवल 75 रन ही बनाए थे। इसके बाद आरसीबी की टीम ने उस छोटे से लक्ष्य को केवल एक विकेट खोकर ही आसानी से हासिल कर लिया था।
2. राजस्थान रॉयल्स 14/2 बनाम RCB : साल 2009 :-
आईपीएल 2009 सीजन के दूसरे ही मैच में राजस्थान रॉयल्स की टीम को आरसीबी टीम के खिलाफ खेलते हुए करारी हार मिली थी। उस समय आईपीएल का यह संस्करण दक्षिण अफ्रीका में खेला गया था। वहीं तब केप टाउन में खेले गए इस मैच में आरसीबी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 133 रन का स्कोर खड़ा किया था।

इसके बाद फिर आरआर की टीम भी इन रनों के जवाब में केवल 58 रनों पर ही ऑलआउट हो गई थी। तब इस मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए आरआर की टीम ने अपने पावरप्ले में 2 विकेट के नुकसान पर केवल 14 ही रन बनाए थे। तब आरआर के बल्लेबाज स्वप्निल असनोदकर (0) और ग्रीम स्मिथ (2) की सलामी जोड़ी आउट हुई थी।
3. सनराइजर्स हैदराबाद 14/3 बनाम RR : साल 2022 :-
आईपीएल 2022 सीजन के 5वें मैच में राजस्थान रॉयल्स टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को 61 रनों के अंतर से हराया था। वहीं तब इन दोनों टीमों के बीच यह मैच पुणे में खेला गया था। इस मैच में आरआर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने 6 विकेट के नुकसान पर 210 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था।

इसमें आरआर की तरफ से संजू सैमसन का अर्धशतक (55) भी शामिल था। इसके बाद इन रनों के जवाब में SRH की टीम ने अपने पावरप्ले तक 3 विकेट गंवा कर केवल 14 ही रन बनाए थे। इस मैच में अपनी खराब शुरुआत के बाद हैदराबाद की टीम अपने पूरे खेलने के बाद भी 7 विकेट के नुकसान पर केवल 149 रन ही बना पाई थी।
4. चेन्नई सुपरकिंग्स 15/2 बनाम KKR : साल 2011 :-
आईपीएल 2011 सीजन के 48वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ने कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम क खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने शुरुआती 6 ओवर में अपने 2 विकेट खोकर केवल 15 ही रन बनाए थे। इस मैच में अपनी इस धीमी शुरुआत और केकेआर के गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के चलते चेन्नई की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर केवल 114 रन का ही स्कोर खड़ा किया था।

इसके बाद इन रनों के जवाब में केकेआर की टीम ने जब 10 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 61 रन बना लिए थे तभी मैच में बारिश आ गई और खेल आगे नहीं हो पाया था। इसके बाद फिर DLS की बदौलत केकेआर की टीम ने इस मैच में जीत दर्ज की थी।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







