Friday, February 20

IPL 2025 का भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंडियन प्रीमियर लीग 2025 सीजन को बीच में ही स्थगित करने का फैसला किया है। यह फैसला देश में सुरक्षा तनाव और पाकिस्तानी सेना के साथ युद्ध जैसी स्थिति के बीच लिया गया है, जो भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम देने के बाद सामने आई थी। लीग का हिस्सा रहे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कल स्वदेश लौटेंगे।

भारतीय सेना द्वारा हाल ही में चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद देशभर में राष्ट्रभक्ति की लहर दौड़ पड़ी है। इसी कड़ी में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सभी फ्रेंचाइज़ियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर ‘#NationFirst’ हैशटैग के साथ भारतीय सेना को सलाम किया है।

IPL टीमों का भारतीय सेना को समर्थन

IPL teams support Indian Army, 'Nation First'
IPL teams support Indian Army, ‘Nation First’/Getty Images

देश के इस संवेदनशील समय में, IPL की प्रमुख टीमों ने अपने आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) हैंडल्स पर भारतीय सशस्त्र बलों के साहस और समर्पण की सराहना की है। इन संदेशों के माध्यम से, टीमों ने भारतीय सेना के प्रति अपने समर्थन और कृतज्ञता को प्रकट किया है।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)

 “इस राष्ट्रीय संकट की घड़ी में, हम अपने भारतीय सशस्त्र बलों के अडिग साहस और वीरता को सलाम करते हैं और भारत में सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करते हैं। जय हिंद।”

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)

“हर कदम में साहस। हर धड़कन में गर्व। हमारे सशस्त्र बलों को सलाम।”

 

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)

“Nation First.”

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने भी जताया गर्व

भारतीय क्रिकेट के दो सबसे बड़े सितारों ने भी सेना के समर्थन में पोस्ट किए। रोहित शर्मा ने लिखा, “हर लिए गए फैसले के साथ मेरा विश्वास और गर्व बढ़ता जा रहा है हमारी सेना पर।” वहीं विराट कोहली ने ‘#NationFirst’ के साथ भारतीय योद्धाओं को सलाम किया।

मैदान से बाहर भी खिलाड़ी निभा रहे देशभक्ति का फर्ज

IPL सिर्फ एक क्रिकेट लीग नहीं, एक भावना है। खिलाड़ियों और टीमों ने यह साबित कर दिया कि देश सबसे पहले है। चाहे मैदान पर हों या मैदान के बाहर, जब बात भारत माता की हो, तो पूरा क्रिकेट जगत एकजुट हो जाता है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version