Thursday, February 19

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली इन दिनों भले ही इस विवाद पर चुप हों, लेकिन उनके भाई विकास कोहली ने गायक राहुल वैद्य को जमकर लताड़ा है। विकास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Threads पर राहुल वैद्य को “लूज़र” कहकर संबोधित किया और उन पर विराट का नाम लेकर फॉलोअर्स बटोरने का आरोप लगाया।

विकास कोहली ने क्या कहा?

विकास कोहली ने लिखा, “बच्चे, इतनी मेहनत अगर अपनी सिंगिंग पर कर लेता, तो शायद अपनी मेहनत से फेमस हो जाता। पूरा देश जहां एक गंभीर हालात पर ध्यान दे रहा है, ये लड़का फॉलोअर्स बढ़ाने के चक्कर में विराट का नाम यूज़ कर रहा है… WHAT A LOSER!”

Virat Kohli's Brother Vikas Slams Singer Rahul Vaidya
Virat Kohli’s Brother Vikas Slams Singer Rahul Vaidya

विकास का यह बयान तब आया जब राहुल वैद्य ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर दावा किया कि विराट कोहली ने उन्हें इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया है।

विवाद की शुरुआत कैसे हुई?

कुछ दिनों पहले विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पर यह स्पष्ट किया था कि एक फैन पेज की तस्वीर लाइक होना एक गलती थी, जो एल्गोरिदम के चलते हो गया। विराट ने लिखा था कि इसका कोई व्यक्तिगत उद्देश्य नहीं था और इससे जुड़ी अफवाहों पर ध्यान न दिया जाए।

इसके बाद राहुल वैद्य ने इंस्टाग्राम स्टोरी में तंज कसते हुए कहा, “अब एल्गोरिदम बहुत सारी लड़कियों की तस्वीरें लाइक कर देगा जो मैंने नहीं की होंगी, तो कृपया कोई PR मत करना। ये मेरी नहीं, इंस्टाग्राम की गलती होगी।”

राहुल वैद्य का दावा और फैंस की प्रतिक्रिया

राहुल वैद्य ने आगे दावा किया कि उन्हें विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया है। साथ ही उन्होंने विराट के फैंस को भी ‘जोकर’ बताया। राहुल ने यह भी आरोप लगाया कि विराट के कुछ फैंस उनकी पत्नी दिशा परमार और बहन श्रुति वैद्य को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं।

विराट की चुप्पी और विकास का समर्थन

विवाद के बीच विराट कोहली ने अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन उनके भाई विकास का यह कड़ा बयान यह दर्शाता है कि कोहली परिवार इस मुद्दे को हल्के में नहीं ले रहा। सोशल मीडिया पर विकास की प्रतिक्रिया को विराट के फैंस का भी समर्थन मिल रहा है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version