Saturday, February 7

Jasprit Bumrah Becomes Fastest Indian Pacer to 300 T20 Wickets: भारतीय तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। मुंबई इंडियंस (MI) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच हैदराबाद में खेले गए IPL 2025 के 41वें मुकाबले में उन्होंने टी20 क्रिकेट में अपने 300 विकेट पूरे कर लिए हैं।

बुमराह ने सिर्फ 237 पारियों में टी20 क्रिकेट में 300 विकेट पूरे कर लिए। इसी के साथ वह सबसे तेज यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के पहले और दुनिया के तीसरे गेंदबाज बन गए हैं।

यदि ओवरऑल सूची देखें, तो इस सूची में उनसे आगे सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के एंड्रू टाई (208 पारियां) और श्रीलंका के लसिथ मलिंगा (217 पारियां) हैं। बुमराह के बाद इस सूची में मुस्ताफिजुर रहमान (241 पारियां) और टिम साउदी (248 पारियां) का नाम शामिल है।

बुमराह ने बनाया रिकॉर्ड, लेकिन फेंका महंगा स्पेल

हालांकि, यह दिन बुमराह के लिए रिकॉर्ड वाला रहा, लेकिन प्रदर्शन की बात करें तो वह अपने सर्वश्रेष्ठ अंदाज़ में नहीं दिखे। उन्होंने चार ओवर में 39 रन दिए और सिर्फ एक विकेट लिया। उस एक विकेट ने ही उन्हें इतिहास में एक खास जगह दिलाई, जब उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन को आउट किया। शानदार लय में नजर आ रहे क्लासेन ने बुमराह की फुल टॉस गेंद को सीधे डीप मिडविकेट पर खड़े तिलक वर्मा के हाथों में दे दिया।

लगातार बना रहे हैं बड़े रिकॉर्ड

बुमराह पिछले कुछ सालों से टी20 क्रिकेट में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते आ रहे हैं। आईपीएल, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और डोमेस्टिक लीग्स में लगातार उनका शानदार प्रदर्शन उन्हें वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद गेंदबाज़ों में शामिल करती है। उनकी यॉर्कर, स्लोअर गेंद और डेथ ओवर में कंट्रोल उन्हें दूसरों से अलग बनाता है।

मुंबई की शानदार जीत, बोल्ट और चाहर का जलवा

इस मैच में मुंबई इंडियंस ने पहले गेंदबाज़ी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को सिर्फ 143/8 पर रोक दिया। शुरुआती ओवरों में ट्रेंट बोल्ट और दीपक चाहर ने ऐसी धार दिखाई कि SRH पावरप्ले में ही 24/4 पर सिमट गई। ट्रेंट बोल्ट ने चार ओवरों में 26 रन देकर चार विकेट झटके, जबकि चाहर ने सिर्फ 12 रन देकर दो विकेट लिए।

रोहित और सूर्यकुमार यादव ने आसान किया रन चेज

140 रनों के मामूली से लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की शुरुआत तेज़ रही। रोहित शर्मा ने 46 गेंदों में 70 रन बनाए और सूर्यकुमार यादव ने महज 19 गेंदों पर 40 रन ठोके। दोनों की पारियों की बदौलत मुंबई ने महज 15.4 ओवरों में टारगेट चेज कर लिया और 7 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version