इंडियन प्रीमियर लीग(IPL) 2026 के 14वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने ऐसा कारनामा किया है, जो उनसे पहले दुनिया के सिर्फ चार खिलाड़ी ही कर पाए थे।
बटलर ने टी20 क्रिकेट में अपने 600 छक्के पूरे कर लिए हैं और इसी के साथ वह इस फॉर्मेट में 600 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं।
यह भी पढ़े: http://आईपीएल इतिहास में 1 रन से जीत हासिल करने वाली टीमों की पूरी लिस्ट
जोस बटलर ने T-20 क्रिकेट के रिकॉर्ड बुक में अपना नाम किया दर्ज
आईपीएल 2026 का 14वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद जोस बटलर ने धुआंधार प्रदर्शन किया। इस मैच से पहले बटलर को अपने टी20 करियर में 600 छक्के पूरे करने के लिए सिर्फ 5 छक्के और चाहिए थे।
T-20 क्रिकेट में जोस बटलर ने लगाए 600 छक्के
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इस मैच में जोस बटलर ने आते ही पहले ही ओवर में छक्के लगाकर बता दिया कि वह किस अंदाज में खेलेंगे। इसके बाद अपने दूसरे ओवर में बटलर ने एक चौका और एक छक्का लगाया।
तीसरे ओवर की शुरुआत उन्होंने फिर से छक्के से की, पहली और दूसरी गेंद पर लगातार छक्के लगाकर। फिर पांचवीं गेंद पर छक्का लगाकर बटलर ने टी20 क्रिकेट में अपने 600 छक्के पूरे कर लिए।
यह भी पढ़े: http://IPL 2026: जसप्रीत बुमराह ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड, 8 साल बाद पहली बार हुआ ऐसा
DC vs GT के मैच में बटलर ने लगाया शानदार अर्द्धशतक
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इस मैच में जोस बटलर ने सिर्फ 24 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि इसके बाद उन्हें कुलदीप यादव ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। बटलर 27 गेंदों पर 52 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान उनके बल्ले से 3 चौके और 5 छक्के निकले।
टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 5 खिलाड़ी
- क्रिस गेल- 1056
- कायरन पोलार्ड- 982
- आंद्रे रसेल -784
- निकोलस पूरन- 712
- जोस बटलर- 600

