Wednesday, June 10

Google News Sports Digest Hindi

Jos Buttler: आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में इस बार सभी रिकार्ड टूटने वाले है। इस बार नीलामी में भारत के अलावा दुनिया के कई स्टार खिलाड़ी हिस्सा लेने वाले हैं। वहीं इस बार होने वाले मेगा ऑक्शन में काफी रोमांच रहने वाला है। क्यूंकि इस बार मेगा नीलामी में कई दिग्गज खिलाड़ियों पर बोली लगने वाली है। इन खिलाड़ियों में भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत, केएल राहुल भी शामिल हैं।

Jos Buttler
image source vis getty images

वहीं इसके अलावा इस बार के मेगा ऑक्शन में दुनियाभर के कई स्टार खिलाड़ी भी हिस्सा लेने वाले है। इसमें इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी जोस बटलर (Jos Buttler) का नाम भी शामिल है। क्यूंकि इस इंग्लिश खिलाड़ी (Jos Buttler) की 7 साल के बाद आईपीएल की नीलामी में वापसी हो रही है। तभी तो इस बार की मेगा नीलामी में CSK, MI, RCB, LSG, DC, KKR और PBKS सभी टीमें उनपर बड़ी बोली लगाती हुई दिखाई देंगी।

Jos Buttler पंजाब किंग्स लगा सकती है सबसे बड़ी बोली :-

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले ही राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अपने स्टार खिलाड़ी जोस बटलर (Jos Buttler) को रिलीज कर दिया है। बटलर इस टीम का हिस्सा साल 2018 में बने थे। इसके अलावा वह (Jos Buttler) एक शानदार विकेटकीपर और विस्फोटक सलामी बल्लेबाज भी हैं।

Jos Buttler
image source vis getty images

वहीं इसके अलावा बटलर (Jos Buttler) के पास कप्तानी करने का भी अच्छा खासा अनुभव है। तभी तो अब ऐसे में आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में RCB, DC CSK और LSG जैसी टीमें उनको मोटी रकम देकर अपनी टीम के साथ जोड़ना चाहेंगी। इसके अलावा पंजाब किंग्स के पास काफी पैसे है जिससे वह सबसे ज्यादा बोली लगाकर जोस बटलर (Jos Buttler) को अपनी टीम के साथ जोड़ सकती है।

जोस बटलर का आईपीएल रिकॉर्ड :-

साल 2016 के सीजन से जोस बटलर (Jos Buttler) आईपीएल में खेल रहे है। वहीं अभी तक उन्होंने आईपीएल में खेलते हुए 107 मैचों में 7 शतक और 19 अर्धशतक लगाए है। इसके अलावा उन्होंने अभी तक आईपीएल में खेलते हुए कुल 3582 रन भी बनाए है। साल 2022 के सीजन से पहले वह राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़ गए थे।

Jos Buttler
image source vis getty images

वहीं इस टीम के लिए पिछले 3 साल में खेलते हुए उन्होंने 42 मैचों में उन्होंने 1618 रन बनाए हैं। इसके अलावा इन 3 साल के अंदर हीं उन्होंने 6 शतक लगाए है। वहीं आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक विराट कोहली के नाम है। उन्होंने आईपीएल में अभी तक 8 शतक लगाए है। अब जोस बटलर (Jos Buttler) (7 शतक) ही उनके इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते है। अब देखने वाली बात यह है कि आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में बटलर किस टीम का हिस्सा बनते है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version