IPL 2026: आईपीएल 2026 की रिटेंशन लिस्ट के सामने आने से पहले अब कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है। क्यूंकि अब इस फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज को शामिल कर लिया है। इसके चलते हुए उन्होंने पूर्व कंगारू खिलाड़ी शेन वॉटसन को अपना असिस्टेंट कोच बना दिया है। इसके अलावा आइए आपको बताते हैं कि KKR ने किस खिलाड़ी को यह जिम्मेदारी सौंपी है।
KKR ने बनाया नया असिस्टेंट कोच :-
आईपीएल 2026 की रिटेंशन से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने एक बड़ा दांव खेला है। इसके चलते हुए अब उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज शेन वॉटसन को अपने साथ जोड़ लिया है। वहीं अब इस टीम ने वॉटसन को अपना नया असिस्टेंट कोच नियुक्त किया है। क्यूंकि इस बात की घोषणा KKR ने अपने आधिकारिक एक हैंडिल के जरिए की है।

इस बीच यह देखा जा सकता है कि KKR की टीम अपने प्रदर्शन में सुधार के लिए मैनेजमेंट में कई बड़े बदलाव कर रही है। क्यूंकि अभी कुछ ही समय पहले इस फ्रेंचाइजी ने अभिषेक नायर को अपना हेड कोच नियुक्त किया था। वहीं अब उन्होंने वॉटसन को असिस्टेंट कोच बनाकर अपनी टीम के सपोर्ट स्टाफ को मजबूती प्रदान की है। वहीं इस बीच कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने यह साफ कर दिया है कि ड्वेन ब्रावो मेंटॉर के रूप में टीम के साथ बने रहेंगे।
IPL में कोचिंग कर चुके हैं वॉटसन :-

इसके अलावा शेन वॉटसन आईपीएल में कुल 145 मैच भी खेल चुके हैं। उनके खेलने का ही नहीं बल्कि उनके पास कोचिंग का भी एक्सपीरियंस है। क्यूंकि क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद शेन वॉटसन ने कोचिंग में अपने करियर की शुरुआत की थी। तब वह दिल्ली कैपिटल्स टीम के कोचिंग सेटअप का भी हिस्सा रहे थे।
शेन वॉट्सन का आईपीएल करियर :-

आईपीएल के दिग्गज खिलाड़ियों में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज शेन वॉटसन का नाम भी आता है। उन्होंने आईपीएल की लीग में अभी तक कुल 145 मुकाबले खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 30.99 की बल्लेबाजी औसत और 137.91 की स्ट्राइक रेट के साथ 3874 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और 21 अर्धशतक भी आए हैं। जबकि इस दौरान गेंदबाजी करते हुए उन्होंने कुल 92 विकेट हासिल किए हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







