Sunday, February 8

KKR vs CSK, IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 25वां मुकाबला आज चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में सबसे बड़ी खबर एमएस धोनी की कप्तानी में वापसी रही। रुतुराज गायकवाड़ के चोटिल होकर बाहर होने के बाद धोनी एक बार फिर सीएसके की कमान संभालते नजर आए।

टॉस जीतकर कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। केकेआर की टीम में एक बदलाव किया गया है, जहां स्पेंसर जॉनसन की जगह मोईन अली को मौका मिला है। वहीं, सीएसके ने रुतुराज की जगह राहुल त्रिपाठी और मुकेश चौधरी की जगह अंशुल कम्बोज को टीम में शामिल किया है।

KKR vs CSK, IPL 2025
KKR vs CSK, IPL 2025/Getty Images

धोनी ने टॉस के बाद कहा, “हम बल्लेबाज़ी करना चाहते थे। गायकवाड़ जैसे खिलाड़ी को मिस करना आसान नहीं है। हम वो टीम नहीं हैं जो पावरप्ले में छह छक्के लगाए, लेकिन हम ज़्यादा चौके लगाने पर भरोसा करते हैं।”

पिच रिपोर्ट

चेपॉक की पिच नंबर 5 पर यह मुकाबला खेला जा रहा है, जो कि काली मिट्टी वाली हार्ड पिच है। मैथ्यू हेडन ने बताया कि यह पिच मुंबई के खिलाफ हुए मुकाबले की ही तरह है, जहां बल्लेबाज़ों को शुरुआती मदद मिल सकती है, लेकिन 200 रन का स्कोर यहां मुश्किल है। वहीं, ओस भी दूसरी पारी में अहम भूमिका निभा सकती है।

दोनों टीमों की प्लेइंग XI इस प्रकार हैं:

चेन्नई सुपर किंग्स: डेवोन कॉनवे, राहुल त्रिपाठी, रचिन रवींद्र, शिवम दुबे, विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), आर अश्विन, नूर अहमद, अंशुल कम्बोज, खलील अहमद, मथीशा पथिराना।

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिल साल्ट, श्रेयस अय्यर, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, मोईन अली, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, मिशेल स्टार्क।

सोशल मीडिया पर धोनी की वापसी को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। एक फैन ने लिखा, “ये 2025 है या 2008?” वहीं कुछ ने चिंता जताई कि क्या धोनी इस टीम के साथ कमाल दिखा पाएंगे।

प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए ज़रूरी है जीत

चेन्नई सुपर किंग्स अब तक पांच में से चार मैच हार चुकी है और पॉइंट्स टेबल में नीचे है। अगर आज का मुकाबला हारती है, तो प्लेऑफ की राह और मुश्किल हो सकती है। चेपॉक में टीम ने कभी लगातार तीन मैच नहीं हारे हैं, ऐसे में आज के मैच का महत्व और बढ़ जाता है।

क्या धोनी फिर से कमाल कर पाएंगे?

KKR vs CSK, IPL 2025
KKR vs CSK, IPL 2025/Getty Images

आज का मुकाबला सिर्फ दो टीमों के बीच नहीं, बल्कि उम्मीदों और अनुभव के बीच भी है। धोनी की कप्तानी में क्या सीएसके जीत की राह पर लौटेगी? इसका जवाब आज रात को मिलेगा।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version