Sunday, February 15

KKR vs DC: आईपीएल 2025 का 48वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है।

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। कप्तान अक्षर पटेल ने कहा कि उन्हें पिच से कुछ मदद मिलने की उम्मीद है और वह लक्ष्य का पीछा करना पसंद करते हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम इस मैच में आक्रामक बल्लेबाजी के इरादे से उतरी है। कप्तान अजिंक्य रहाने की अगुआई में टीम उम्मीद करेगी कि नारायण, रसेल और रिंकू सिंह बड़ी पारियां खेलें।

DC vs KKR, IPL 2025
DC vs KKR, IPL 2025/Getty Images

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

कोलकाता नाइट राइडर्स XI: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, आंद्रे रसेल, रोवमैन पॉवेल, हर्षित राणा, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती।

दिल्ली कैपिटल्स XI: फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), करुण नायर, केएल राहुल, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार।

दोनों टीमों के लिए प्लेऑफ की दौड़ में जीत ज़रूरी

DC vs KKR, IPL 2025
DC vs KKR, IPL 2025/Getty Images

दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है। दिल्ली कैपिटल्स को पॉइंट्स टेबल में ऊपर जाने के लिए हर हाल में जीत चाहिए, वहीं KKR की नजर प्लेऑफ की सीट पक्की करने पर है।

पिछले सीजन में KKR ने दिल्ली के खिलाफ दोनों मैच जीते थे। एक मैच में उन्होंने 106 रनों से बड़ी जीत दर्ज की थी, जो आज के मैच के लिए दिल्ली के लिए चेतावनी हो सकती है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस मुकाबले में कौन सी टीम बाजी मारती है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version