KKR vs DC मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग XI सामने आ गई।
IPL 2026 के लीग स्टेज का लास्ट मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। टॉस से पहले KKR vs DC Playing XI को लेकर बने सभी सवाल अब पूरी तरह साफ हो चुके हैं, क्योंकि कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है और दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग XI सामने आ गई है ।
एक तरफ कोलकाता की टिया ने इस सीजन में खेले गए 13 मैचों में 6 में जीत और 6 में हार का सामना काना पड़ा है साथ ही एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था, तो वहीं दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स को पिछले दो मुकाबले में लगातार जीत मिली ही तो इस बार तीसरी जीत दर्ज करने के मनसूबे से मैदान पर उतरेगी। ऐसे में इस मुकाबले में टीम कॉम्बिनेशन बड़ा फर्क पैदा कर सकता है।
ईडन गार्डेंस ग्राउंड में कैसी रहेगी पिच?
अगर पिच की बात करें तो ईडन गार्डेंस की पिच काफी सपाट पिच होती है। इस पिच में शुरुआत में तेज गेंदबाजों के लिए स्विंग होता है। लेकिन कुछ ओवरों में बाद यह काफी फ्लैट हो जाती है जिसमें आसानी से थ्रू द लाइन शॉट लगाए जा सकते है। जैसे कि पिछले मैच में देखने को मिला था।
यहां पर बहुत हाई स्कोरिंग मुकाबले होते है। जैसे कि इस सीजन के अधिकतर मुकाबलों में देखने को मिला था। एक बार फिर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है।
इसे देखते हुए यह साफ है कि इस मुकाबले में टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों की भूमिका बेहद अहम रहने वाली है। पॉवरप्ले में तेज शुरुआत मैच का रुख तय कर सकती है, इसीलिए दोनों टीमों के ओपनर्स पर बड़ी जिम्मेदारी रहेगी।
KKR vs DC Playing XI: कोलकाता नाइट राइडर्स की फाइनल प्लेइंग XI
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मनीष पांडे, कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, तेजस्वी दहिया (विकेट कीपर), अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, सौरभ दुबे, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी
कोलकाता नाइट राइडर्स इम्पैक्ट सब्स: फिन एलन, सार्थक रंजन, वैभव अरोड़ा, रमनदीप सिंह, राहुल त्रिपाठी
KKR vs DC Playing XI: दिल्ली कैपिटल्स की फाइनल प्लेइंग XI
अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेट कीपर), साहिल पारख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, माधव तिवारी, औकिब नबी डार, मिशेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी
दिल्ली कैपिटल्स इम्पैक्ट सब्स: त्रिपुराना विजय, समीर रिज़वी, विप्रज निगम, नीतीश राणा, कुलदीप यादव
DC की टीम ने दो बदलाव किए हैं। मुकेश कुमार की जगह औकिब नबी डार और त्रिपुराना की जगह कुलदीप यादव को शामिल किया गया है।
KKR vs DC: मैच के प्रमुख खिलाड़ी
अब अगर मैच के प्रमुख खिलाड़ियों पर नजर डालें तो कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से फिन एलन और सुनील नरेन पर बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है। वहीं DC के लिए केएल राहुल और डेविड मिलर शानदार फॉर्म में हैं और एक बार फिर मैच का रुख बदल सकते हैं।
अंत में, ईडन गार्डेंस में खेले जाने वाले इस मुकाबले में KKR vs DC Playing XI सबसे अहम फैक्टर रहने वाली है, क्योंकि सही टीम कॉम्बिनेशन ही इस मैच में जीत तय करेगा।







