Saturday, June 13

राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 155 रन बनाए।

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उनका मानना था कि यह विकेट पर जैसे जैसे मैच आगे बढ़ता रहेगा वो और धीरे होता जाएगा जिससे बल्लेबाजी मुश्किल होगी।

जायसवाल और सूर्यवंशी ने दिलाई राजस्थान रॉयल्स को अच्छी शुरुआत

राजस्थान रॉयल्स के पिछले मैच में 9 रन पर 5 विकेट गिर गए थे। इसलिए इस मुकाबले में उनके ओपनर्स ने शुरुआत में समय लिया और उसके बाद जमकर हल्ला बोला। सूर्यवंशी और जायसवाल ने पारी की शुरुआत संभलकर की और जैसे ही उनके आंखे इस विकेट पर जम गई वो अपने रंग में आ गए।

पावरप्ले के आखिरी ओवर में ग्रीन के 22 रन लूटे। दोनों काफी अच्छी लय में नजर आ रहे थे और लग रहा था कि एक बार फिर बड़ा स्कोर बनने वाला है लेकिन 9वें ओवर में नरेन ने अपना जादू फिर से दिखाया और सूर्यवंशी को 39 रनों पर आउट कर दिया।

नरेन और चक्रवर्ती ने कराया KKR का कमबैक

इसके बाद तो केकेआर के गेंदबाजों ने अपना दबदबा बनाना शुरू कर दिया। विकेट पर स्पिन गेंदबाजों के लिए थोड़ी मदद थी। वरुण और नरेन ने उसका भरपूर फायदा उठाया।

दोनों ने टाइट लाइन और लेंथ पर बॉलिंग की जिसका नतीजा यह हुआ कि रनों की रफ्तार धीमी पड़ गई और विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया।

फिर फ्लॉप हुआ राजस्थान रॉयल्स का मिडल ऑर्डर

जायसवाल ने अर्धशतक जरूर लगाया लेकिन उनके अलावा कोई भी इस विकेट पर अच्छे से खेल नहीं पाया। ध्रुव जुरैल 7 गेंदों में 5, कप्तान रियान पराग 14 गेंदों में 12, शिमरोंन हेटमायर 18 गेंदों में 15 और रविंद्र जडेजा 7 बॉल में 9 रन बनकर आउट हुए।

केकेआर के गेंदबाजों ने पावरप्ले के बाद ऐसा कमबैक किया कि राजस्थान की टीम दोबारा वापसी नहीं कर पाई। अंतिम ओवर में जोफरा आर्चर ने कुछ बड़ी हिट जरूर लगाई और स्कोर को 150 के पार ले गए।

राजस्थान ने मुश्किल से किया 150 का आंकड़ा पार

राजस्थान ने जैसे तैसे करके 10 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। केकेआर की तरफ से वरुण और नरेन सबसे किफायती गेंदबाज साबित हुए। चक्रवर्ती ने 4 ओवरों में 14 रन देकर 3 विकेट तो सुनील ने 26 रन देकर 2 विकेट लिए।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version