Saturday, June 13

KKR vs RR मैच में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग XI सामने आ गई है।

IPL 2026 के 28वें मुकाबले में कोलकता नाइट राइडर्स (KKR) और राजस्थान रॉयल्स (RR) आमने-सामने हैं। टॉस से पहले KKR vs RR Playing XI को लेकर बने सभी सवाल अब पूरी तरह साफ हो चुके हैं, क्योंकि राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है और दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग XI सामने आ गई है।

इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स 2 बदलाव के साथ उतरी है, जहां शिमरन हेटमायर और बृजेश शर्मा को प्लेइंग XI में शामिल किया गया है। वहीं कोलकता नाइट राइडर्स ने अपने कॉम्बिनेशन में ज्यादा बदलाव नहीं किया है और संतुलित टीम के साथ मैदान में उतरी है।

ईडन गार्डन्स में कैसी रहेगी पिच

अगर पिच की बात करें तो ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां लगातार हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं और 200 से ज्यादा का स्कोर भी सुरक्षित नहीं माना जाता है। पिछले मैच में यहां पहली पारी में 181 और दूसरी पारी में 182 रन बने थे।

इसे देखते हुए यह साफ है कि इस मुकाबले में टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों की भूमिका बेहद अहम रहने वाली है। पॉवरप्ले में तेज शुरुआत मैच का रुख तय कर सकती है, इसीलिए दोनों टीमों के ओपनर्स पर बड़ी जिम्मेदारी रहेगी।

KKR vs RR Playing XI: राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग XI

वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, जोफ्रा आर्चर, रवींद्र जड़ेजा, संदीप शर्मा, नांद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा।

राजस्थान रॉयल्स ने इस मुकाबले में 2 बदलाव किए हैं। हेटमायर और बॉलिंग को मजबूत करने के लिए बृजेश शर्मा को टीम में शामिल किया है।

KKR vs RR Playing XI: कोलकता नाईट राइडर्स की संभावित प्लेइंग XI

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, माथिसा पथिराना, कार्तिक त्यागी।

कोलकता नाईट राइडर्स ने इस मुकाबले में अपने पिछले कॉम्बिनेशन पर भरोसा जताया है और बिना ज्यादा बदलाव के मैदान में उतरी है।

KKR vs RR: किसे मिलेगा मौका और कौन हो सकता है बाहर

अब अगर संभावित बदलावों की बात करें तो कोलकता नाईट राइडर्स इस मुकाबले में कुछ बड़े फैसले ले सकती है। खासतौर पर गेंदबाजी में माथीसा पथिराना की वापसी हो सकती हैं और ख़राब फॉर्म में चल रहे फिन एलन की जगह टीम साइफर्ट को मौका दिया जा सकता हैं।

दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स अपनी जीत की लय को देखते हुए ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहेगी। वो सिर्फ शिम्रोन हेटमायर को वापस प्लेइंग इलेवन में खिला सकती हैं और बाकी प्लेइंग XI सेम रख सकती है।

KKR vs RR: मैच के प्रमुख खिलाड़ी

अब अगर मैच के प्रमुख खिलाड़ियों पर नजर डालें तो कोलकता नाईट राइडर्स की तरफ से सुनील नरेन और रोवमनपॉवेल पर बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है। वहीं पंजाब किंग्स के लिए वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल शानदार फॉर्म में हैं और एक बार फिर मैच का रुख बदल सकते हैं।

अंत में, ईडन गार्डन्स में खेले जाने वाले इस मुकाबले में MI vs PBKS Playing XI सबसे अहम फैक्टर रहने वाली है, क्योंकि सही टीम कॉम्बिनेशन ही इस मैच में जीत तय करेगा।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version