Saturday, June 20

International Cricket: इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलते हुए किसी भी बल्लेबाज के लिए शतक लगाना एक बहुत बड़ी उपलब्धि माना जाता है। क्यूंकि यह उपलब्धि बार-बार नहीं बनती है। इसके लिए सभी खिलाड़ियों को काफी मेहनत भी करनी पड़ती है। इसके अलावा अगर शतक बनाने के बाद भी उनकी टीम हार जाए तो तब उनको बड़ा दुखद होता है। वहीं अब ऐसी स्थिति में बल्लेबाज कड़ी मेहतन से लगाने वाले अपने उस शतक पर खुलकर जश्न भी नहीं मना पाते हैं। आइए अब ऐसे में इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम की हार में सर्वाधिक शतक बनाने वाले खिलाड़ियों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

1. सचिन तेंदुलकर : 25 शतक :-

इस सूची में पहले पायदान पर पूर्व महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का नाम आता है। इसके अलावा उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में कुल 100 शतक भी लगाए हैं। लेकिन इनमें से उनके 25 शतक भारतीय टीम की हार में आए थे। इसके अलावा उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 200 मैचों की 329 पारियों में खेलते हुए कुल 51 शतक जड़े थे।

Sachin Tendulkar
Sachin Tendulkar

तब इनमें से आए 11 शतक में उनकी टीम को हार मिली थी। इसके अलावा तब इनमें से उनकी टीम को 20 शतक में जीत भी मिली थी। इसके अलावा उन्होंने वनडे में 463 मैचों में खेलते हुए 49 शतक लगाए थे। तब इनमें से 14 शतक में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

2. ब्रायन लारा : 17 शतक :-

इस सूची में दूसरे पायदान वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा का नाम आता है। इसके अलावा उन्होंने अपने पूरे इंटरनेशनल करियर में कुल 53 शतक लगाए हैं। लेकिन इनमें से उनके 17 शतक में कैरेबियाई टीम को हार मिली थी। इसके अलावा उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 131 मैचों की 232 पारियों में खेलते हुए कुल 34 शतक लगाए थे।

Brian Lara
Brian Lara

तब इनमें से 14 शतक में उनकी टीम को हार मिली थी। ठीक इसी तरह 8 शतक में उनकी टीम को जीत मिली थी। इसके अलावा वनडे क्रिकेट में उन्होंने 299 मैचों में खेलते हुए कुल 19 शतक लगाए थे। तब इनमें से 3 शतक में उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

3. विराट कोहली : 16 शतक :-

इस सूची में तीसरे पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में कुल 85 शतक लगाए हैं। लेकिन इनमें से 16 शतक में उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा है। इस बीच उन्होंने 123 टेस्ट की 210 पारियों में खेलते हुए 30 शतक लगाए हैं।

virat kohli
virat kohli

इनमें से 7 शतक में उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा वनडे क्रिकेट में उन्होंने 311 मैचों में खेलते हुए 54 शतक भी लगाए हैं। इनमें से 9 शतक में उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं टी-20 अंतराष्ट्रीय में उनके द्वारा लगाए गए एकमात्र शतक में भी भारतीय टीम को जीत मिली है।

4. क्रिस गेल : 15 शतक :-

इस सूची में चौथे नंबर पर वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज क्रिस गेल का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर में कुल 42 शतक भी लगाए थे। इनमें से 15 शतक में उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा था। इस बीच उन्होंने 103 टेस्ट की 182 पारियों में खेलते हुए 15 शतक लगाए थे। तब इनमें से 3 शतक में उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

Chris Gayle
Chris Gayle

इसके अलावा वनडे फॉर्मेट में उन्होंने 301 मैचों में खेलते हुए 25 शतक लगाए थे। तब उनके द्वारा लगाए गए इन शतकों में से 11 में कैरेबियाई टीम को हार भी मिली थी। इसके अलावा टी-20 अंतराष्ट्रीय में उन्होंने कुल 2 शतक लगाए थे। तब उनकी टीम को 1 शतक में हार का सामना करना पड़ा था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version