Google News Sports Digest Hindi

KL Rahul: आईपीएल 2025 से पहले होने वाली बड़ी नीलामी नवंबर 2024 के अंतिम सप्ताह में हो सकती है। अब खबर यह आ रही है कि लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम इस नीलामी से पहले केएल राहुल (KL Rahul) को रिलीज कर सकती है। क्यूंकि ऐसा माना जा रहा है कि कि लखनऊ सुपर जायंट्स का टीम प्रबंधन राहुल (KL Rahul) के स्ट्राइक रेट से काफी नाखुश है। तभी तो अब उनको टीम जल्द रिलीज कर सकती है।

KL Rahul के स्ट्राइक रेट से नाखुश हैं टीम प्रबंधन :-

KL Rahul
image source vis getty images

एक सूत्र के हवाले से लिखा गया है कि मेंटर जहीर खान और कोच जस्टिन लैंगर समेत LSG के टीम प्रबंधन ने राहुल (KL Rahul) के आंकड़ों का विश्लेषण किया था। तब उन्होंने पाया कि जिस मुकाबले में राहुल (KL Rahul) ने लम्बी बल्लेबाजी नहीं की थी तो टीम लगभग सभी मैच हार गई है। इससे यह दर्शाता है कि राहुल (KL Rahul) का स्ट्राइक रेट खेल की गति से मेल नहीं खाता। क्यूंकि इम्पैक्ट प्लेयर नियम के बाद आप किसी को भी शीर्ष क्रम में इतना ज्यादा समय देने का जोखिम नहीं उठा सकते है।

सीजन 2024 में LSG के लिए KL Rahul ने बनाए थे सबसे ज्यादा रन :-

आईपीएल 2024 के पिछले सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए केएल राहुल (KL Rahul) सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उस समय उन्होंने 14 पारियों में 37.14 की औसत और 136.12 की स्ट्राइक रेट से 520 रन बनाए थे।

KL Rahul
image source vis getty images

वहीं इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 82 रन था। इसके अलावा इस सीजन में उन्होंने 4 अर्धशतक भी लगाए थे। लेकिन उनकी कप्तानी में लखनऊ सुपर जायंट्स को 14 मुकाबलों में से 7 में जीत और 7 में हार मिली थी। तब लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अंक तालिका में 14 अंकों के साथ (-0.667) 7वें स्थान पर रही थी।

इन खिलाड़ियों को रिटेन करेगी LSG :-

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम इस बार सीजन 2025 से पहले रवि बिश्नोई, निकोलस पूरन और मयंक यादव को रिटेन कर सकती है। वहीं एक सूत्र ने कहा भी है कि मयंक यादव लखनऊ सुपर जायंट्स की खोज है। क्यूंकि इस टीम ने उस समय उनको लिया था जब कोई भी उनके बारे में नहीं जानता था।

KL Rahul
image source vis getty images

तभी तो अब मयंक यादव ने दिखाया है कि वह मैच पर किस तरह अपना प्रभाव डाल सकते हैं। वहीं इसके अलावा आयुष बडोनी और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहसिन खान को भी टीम अनकैप्ड खिलाड़ियों के रूप में रिटेन कर सकती है।

पिछले सीजन कैसा रहा था पूरन, बिश्नोई और मयंक का प्रदर्शन :-

आईपीएल 2024 के सीजन में निकोलस पूरन ने 14 पारियों में 62.37 की औसत और 178.21 की स्ट्राइक रेट से 499 रन बनाए थे। वहीं पिछले सिकजन में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 75 रन रहा था। इस सीजन में उनके बल्ले से 3 अर्धशतक भी आए थे।

KL Rahul
image source vis getty images

वहीं लेग स्पिनर बिश्नोई ने पिछले सीजन में 14 मैचों में 38.30 की औसत से 10 विकेट लिए थे। जबकि आईपीएल 2024 के सीजन में अपनी तेज गति से चौंकाने वाले मयंक यादव ने 4 मैचों में 12.14 की औसत के साथ कुल 7 विकेट लिए थे। इस सीजन में उन्होंने केवल इतने ही मैच खेले थे। इसके बाद यह स्टार खिलाडी चोटिल हो गया था।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version