Google News Sports Digest Hindi

Sikandar Raza: टी20 इंटनेशनल क्रिकेट में जिम्बाब्वे के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी और कप्तान सिकंदर रजा (Sikandar Raza) ने एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम दर्ज कर लिया है। तभी तो सिकंदर रजा (Sikandar Raza) ने महज 33 गेंद पर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना शतक पूरा करते हुए वर्ल्ड क्रिकेट में सनसनी मचा दी है।

Sikandar Raza: सिकंदर रजा नहीं T20I का सबसे तेज शतक है इस खिलाड़ी के नाम, जानिए कौन है वह
image source vis getty images

जिम्बाब्वे के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी (Sikandar Raza) ने अपनी इन 133 रनों की पारी के दौरान 15 छक्के भी लगाए। वहीं उनकी इस तूफानी शतकीय पारी के दम पर जिम्बाब्वे ने गाम्बिया की टीम को 290 रनों के बड़े अंतर से हारकर भी इतिहास रच दिया है। क्यूंकि यह जीत जिम्बाब्वे की टी20I क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़ी जीत भी है।

इस मुकाबले में Sikandar Raza ने रचा इतिहास :-

जिम्बाब्वे के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी और कप्तान सिकंदर रजा (Sikandar Raza) T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक जड़ने वाले फुल मेंबर नेशन बल्लेबाज बन गए हैं। क्यूंकि इस बार उन्होंने दो दिग्गज बल्लेबाजों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वहीं अपने इस तूफानी शतक के चलते हुए उन्होंने (Sikandar Raza) रोहित शर्मा और डेविड मिलर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

Sikandar Raza
image source vis getty images

भारत के कप्तान रोहित शर्मा और दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज डेविड मिलर ने साल 2017 में 35-35 गेंदों पर T20 इंटरनेशनल में शतक लगाने का कारनामा किया था। वहीं अगर ओवलऑल T20I क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने की बात करें तो यह रिकॉर्ड एस्टोनिया के साहिल चौहान के नाम है। उन्होंने जून 2024 में साइप्रस के खिलाफ महज 27 गेंदों पर शतक लगाया था।

सबसे तेज T20 शतक (फुल मेंबर नेशन )

1 :- सिकंदर रजा – 33 गेंद बनाम गाम्बिया, 2024
2 :- रोहित शर्मा – 35 गेंद बनाम श्रीलंका, 2017
3 :- डेविड मिलर – 35 गेंद बनाम बांग्लादेश, 2017
4 :- जॉनसन चार्ल्स – 39 गेंद बनाम साउथ अफ्रीका, 2023
5 :- संजू सैमसन – 40 गेंद बनाम बांग्लादेश, 2024

T20I मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

1 :- 18 – साहिल चौहान बनाम साइप्रस, एपिस्कोपी, 2024
2 :- 16 – हजरतुल्लाह जजई बनाम आयरलैंड, देहरादून, 2019
3 :- 16 – फिन एलन बनाम पाकिस्तान, डुनेडिन, 2024
4 :- 15 – सिकंदर रजा बनाम गाम्बिया, नैरोबी, 2024
5 :- 15 – जीशान कुकीखेल बनाम ऑस्ट्रिया, लोअर, ऑस्ट्रिया, 2022

जिम्बाब्वे ने बनाया टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर :-

Sikandar Raza
image source vis getty images

जिम्बाब्वे की क्रिकेट टीम ने गाम्बिया के खिलाफ खेलते हुए टी20 क्रिकेट में टीम का सबसे बड़ा स्कोर भी बना दिया है। जिम्बाब्वे के लिए सिकंदर रजा (Sikandar Raza) के तूफानी शतक, ब्रायन बैनेट (50 रन), टी मरुमानी (62 रन) और क्लाइव मडांडे की 53 रनों की अर्धशतकीय पारी ने उनको इस ऐतिहासिक स्कोर तक पहुंचाया। वहीं इससे पहले इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड नेपाल की क्रिकेट टीम के नाम था। नेपाल की क्रिकेट टीम ने साल 2023 में मंगोलिया के खिलाफ 314 रन बनाए थे। लेकिन अब जिम्बाब्वे की क्रिकेट टीम इस स्कोर को बनाकर नेपाल की टीम से काफी आगे निकल गई है।

T20I में सबसे बड़ा टीम स्कोर

1 :- 344/4 – जिम्बाब्वे बनाम गाम्बिया, नैरोबी, 2024
2 :- 314/3 – नेपाल बनाम मंगोलिया, हांग्जो, 2023, एशियन गेम्स
3 :- 297/6 – भारत बनाम बांग्लादेश, हैदराबाद, 2024
4 :- 286/5 – जिम्बाब्वे बनाम सेशेल्स, नैरोबी, 2024
5 :- 278/3 – अफ़गानिस्तान बनाम आयरलैंड, देहरादून, 2019

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version