Thursday, June 18

IPL Records: इस समय आईपीएल 2025 का सीजन खेला जा रहा है। इस बीच आईपीएल 2025 सीजन के 54वें मैच में पंजाब किंग्स की टीम ने लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को 37 रनों से हराकर अपनी 7वीं जीत दर्ज की थी। इस मैच में पंजाब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 236/5 का स्कोर खड़ा किया था। वहीं यह अभी तक आईपीएल के इतिहास में LSG के खिलाफ किसी टीम द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर भी है। इन रनों के जवाब में लखनऊ की टीम केवल 199/7 का स्कोर ही बना पाई। आइए आईपीएल के इतिहास में LSG के खिलाफ बनाए गए 4 बड़े टोटल पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

1. पंजाब किंग्स :-

आईपीएल के इतिहास में LSG के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर खड़ा करने वाली टीम के मामले में पहले पायदान पर पंजाब किंग्स की टीम आती हैं। इस मैच में पंजाब की टीम को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का न्योता मिला था।

Punjab Kings
Punjab Kings

तब पहले बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने प्रभसिमरन सिंह (91) और कप्तार श्रेयस अय्यर (45) की पारियों की बदौलत अपने निर्धारित 20 ओवर में 236/5 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद इन रनों के जवाब में लखनऊ की टीम आयुष बदोनी (74) और अब्दुल समद (45) की पारियों के बाद भी केवल 199/7 का ही स्कोर बना पाई थी। इसके चलते हुए लखनऊ की टीम इस मैच को 37 रनों से हार गई थी।

2. कोलकाता नाइट राइडर्स :-

इस मामले में दूसरे पायदान पर अभी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम आती है। इस टीम ने आईपीएल 2024 सीजन के 54वें मैच में इकाना स्टेडियम में लखनऊ की टीम के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 235/6 का स्कोर खड़ा किया था।

Kolkata Knight Riders (KKR), IPL 2025
Kolkata Knight Riders (KKR), IPL 2025/Getty Images

तब इस मैच में केकेआर की तरफ से सुनील नरेन (81), फिलिस सॉल्ट (32) और अंगकृष रघुवंशी (32) ने शानदार पारियां खेली थी। इसके बाद इन रनों के जवाब में लखनऊ की टीम मार्कस स्टोइनिस (36) और कप्तान केएल राहुल (25) की पारियों की मदद से केवल 137 रन ही बना पाई थी।

3. केकेआर :-

इस मामले में तीसरे पायदान पर भी केकेआर की टीम ही आती है। इस मौजूदा आईपीएल सीजन 2025 के 21वें मैच में लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 238/3 का बड़ा स्कोर खड़ा किया था।

Kolkata Knight Riders team
Kolkata Knight Riders team

तब इस टीम के लिए निकोलस पूरन (87*) और मिचेल मार्श (81) ने शानदार अर्धशतक लगाए थे। इसके बाद इन रनों के जवाब में केकेआर की टीम अपने कप्तान जिक्य हराणे (61) और वेंकटेश अय्यर (45) की पारियों के बाद भी केवल 234/7 का ही स्कोर बना पाई थी। तब केकेआर की टीम इस मैच को हार गई थी। वहीं यह LSG के खिलाफ बना तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है।

4. गुजरात टाइटंस :-

आईपीएल के इतिहास में LSG के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर खड़ा करने के मामले में चौथे पायदान पर गुजरात टाइटंस की टीम आती है। आईपीएल 2023 सीजन के 51वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शुभमन गिल (94*) और विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा (81) की पारियों की मदद से तब 227/2 का स्कोर खड़ा किया था।

Gujarat Titans
Gujarat Titans

इसके बाद इन रनों के जवाब में लखनऊ की टीम अपने बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक (70) की पारी के बाद भी केवल 171/7 का ही स्कोर बना पाई थी। तब लखनऊ की टीम इस मैच को 56 रन के अंतर से हार गई थी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version