Friday, February 13

IPL Records: इस समय आईपीएल 2025 का सीजन खेला जा रहा है। आईपीएल 2025 में 16 अप्रैल को इस सीजन का पहला सुपर ओवर देखने को मिला था। इसमें दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने राजस्थान रॉयल्स की टीम को हरा दिया था। इसके अलावा यह आईपीएल के इतिहास में राजस्थान रॉयल्स की टीम का कुल चौथा सुपर ओवर मुकाबला भी था। इन चारों में से उन्होंने अभी तक 2 मैच जीते हैं। चलिए आज हम राजस्थान रॉयल्स की टीम के सभी सीजन में हुए सुपर ओवर मुकाबलों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

1. RR बनाम KKR :-

आईपीएल 2009 सीजन के 10वें मैच में राजस्थान रॉयल्स की टीम और केकेआर की टीम के बीच आईपीएल इतिहास में पहली बार सुपर ओवर खेला गया था। इस मैच में खेलते हुए दोनों टीमें ही 150 रन का स्कोर बना पाई थी। लेकिन अंत में सुपर ओवर में खेलते हुए केकेआर की टीम ने पहले बल्लेबाजी की थी।

Rajasthan Royals
Rajasthan Royals

तब उन्होंने क्रिस गेल के 3 चौकों की मदद से 14/1 का स्कोर बनाया। इसके बाद राजस्थान की टीम के लिए उनके बल्लेबाज यूसुफ पठान ने अजंता मेंडिस की गेंदबाजी के खिलाफ सिर्फ 4 गेंदों पर 18 रन बना दिए। तब इस मैच में राजस्थान की टीम को जीत मिली थी।

2. RR बनाम KKR :-

आईपीएल 2014 सीजन के 19वें मैच में राजस्थान रॉयल्स की टीम और केकेआर की टीम के बीच आईपीएल इतिहास में एक और सुपर ओवर का मैच खेला गया था। तब भी इस मैच में राजस्थान की टीम को जीत मिली थी। इस मैच में खेलते हुए तब दोनों ही टीमों ने 152 रन का स्कोर बनाया था।

Rajasthan Royals
Rajasthan Royals

इसके बाद इस सुपर ओवर में पहले खेलते हुए केकेआर की टीम ने अपने बल्लेबाज मनीष पांडे के छक्के की बदौलत सुपर ओवर में 11/2 रन बनाया। इसके बाद फिर राजस्थान की टीम ने भी अपने बल्लेबाज शेन वॉटसन की मदद से 12/0 का स्कोर बनाकर जीत हासिल कर ली। इसके अलावा यह केकेआर की लगातार दूसरी सुपर ओवर हार भी थी।

3. RR बनाम PBKS :-

आईपीएल 2015 सीजन के एक मैच में राजस्थान रॉयल्स की टीम और पंजाब किंग्स की टीम के खिलाफ पहली बार सुपर ओवर खेला गया था। इस मैच में राजस्थान की टीम को पहली बार सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में खेलते हुए तब दोनों ही टीमों ने 191 रन का स्कोर बनाया था।

Rajasthan Royals
Rajasthan Royals

फिर सुपर ओवर में पहले खेलते हुए पंजाब की टीम ने अपने बल्लेबाज शॉन मार्श के 3 चौकों की मदद से 15/1 का स्कोर बनाया था। इसके जवाब में पहली गेंद पर मिचेल जॉनसन ने शेन वॉटसन को आउट कर दिया। इसके बाद आए रिद्धिमान साहा के रन आउट होने से तब राजस्थान की टीम को 6/2 का स्कोर बनाने के साथ हार का सामना करना पड़ा था।

RR बनाम DC :-

आईपीएल 2025 सीजन में खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 188/5 का स्कोर बनाया था। इसके बाद फिर राजस्थान की टीम भी पूरे ओवर खेलने के बाद भी 188/4 का स्कोर ही बना पाई थी। इसके बाद फिर दिल्ली की तरफ से सुपर ओवर में स्टार्क के खिलाफ राजस्थान की टीम ने केवल 11 रन का स्कोर खड़ा किया था।

Rajasthan Royals
Rajasthan Royals

वहीं इसके बाद राजस्थान की टीम की तरफ से संदीप शर्मा सुपर ओवर करने आए। उनके खिलाफ केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स ने 4 गेंदों में ही इस लक्ष्य को हासिल कर लिया था। इस सुपर ओवर में राहुल ने 3 गेंदों में नाबाद 7 रन और स्टब्स ने 1 गेंद में नाबाद 6 रन बनाए थे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version