विराट कोहली ने तोड़ा बाबर आजम का रिकॉर्ड, शतकीय साझेदारी में रचा इतिहास।

आईपीएल के 19 सीजन के 20वां मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए। इस मुकाबले में में विराट कोहली ने टी20 क्रिकेट में एक बड़ा मुकाम हांसिल कर लिया है।

इस मैच में RCB ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 240 रन का विशाल स्कोर बनाया। क्रिज पर ओपनिंग करने आये को विराट कोहली और फिल साल्ट टीम को तेज शुरुआत दिलाने में खास योगदान रहा, जिन्होंने पहले विकेट के लिए 120 रनों की साझेदारी की। इस पार्टनरशिप के दौरान ही कोहली ने खास रिकॉर्ड बनाया, जिसके साथ उन्होंने पाकिस्तान के बाबर आज़म और क्रिस गेल के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है।

यह भी पढ़े: http://आईपीएल इतिहास में CSK के लिए शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की पूरी लिस्ट, संजू सैमसन का नाम भी हुआ लिस्ट में शामिल

विराट कोहली बने पार्टनरशिप किंग, रचा बड़ा रिकॉर्ड

विराट कोह्की ने MI के खिलाफ 38 गेंदों में 50 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें उन्होंने 5 चौके और 1 छक्का लगाया। इस पारी के दौरान कोहली ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। वह अब टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार शतकीय साझेदारी का हिस्सा बनने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। जैसे ही उन्होंने फिल साल्ट के साथ पहले विकेट के लिए 100 रन पूरे किए, उसी के साथ उन्होंने बाबर आज़म और क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया।

पहले कोहली, बाबर और गेल इस मामले में संयुक्त रूप से शीर्ष पर थे, लेकिन अब कोहली अकेले ही नंबर-1 पर पहुंच गए हैं, जबकि बाबर आज़म और क्रिस गेल दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं।

यह भी पढ़े: http://Monte Carlo 2026 Final: यानिक सिनर ने कार्लोस अल्काराज को हराकर जीता खिताब, फिर से बने नंबर 1 खिलाड़ी

T20 में सबसे ज्यादा शतकीय पार्टनरशिप करने वाले खिलाड़ी

  • विराट कोहली – 47 बार
  • बाबर आजम – 46 बार
  • क्रिस गेल – 46 बार
  • डेविड वॉर्नर – 45 बार
  • फाफ डु प्लेसिस – 40 बार

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version