कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखी है।
गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। केकेआर की शुरुआत काफी अच्छी रही। पावरप्ले में ही एलन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की जिसकी बदौलत 56 रन बने। एलन इसके बाद भी नहीं रुके और लगातार धमाकेदार खेलते हुए 35 गेंदों में 93 रन ठोक दिए। रघुवंशी और ग्रीन ने एलन के आउट होने के बाद भी तेजी से रन बनाना जारी रखा। दोनों ने अंतिम 5 ओवरों में 68 रन जड़े जिसके चलते केकेआर ने 247 रन बना दिए।
गुजरात ने भी की अच्छी शुरुआत
गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी को देखते हुए लग रहा था कि उनके लिए यह चेस काफी मुश्किल लग रहा था। क्योंकि उनके टॉप 3 ही ज्यादातर रन बनाते हैं और इतना बड़ा स्कोर बनाने के लिए उनके ऊपर रन रेट का काफी दबाव होगा।
साईं सुदर्शन ने काफी अच्छी शुरुआत की और केकेआर की हल्की गेंदबाजी का भरपूर फायदा उठाया। उन्होंने 13 गेंदों में 23 रन बनाए। लेकिन कार्तिक त्यागी की बैक ऑफ लेंथ बॉल काफी तेजी से अंदर आई जो उनके शरीर पर जा लगी जिसके चलते वो रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा। गुजरात ने 6 ओवरों में 56 रन बनाए जिसमें गिल सिर्फ 14 गेंदों में 13 रन ही बना पाए।
गिल ने पावरप्ले के बाद बदले गियर
निशांत सिंधु इस मैच में ऊपर आए लेकिन वो बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में आउट हो गए। लेकिन उसके बाद गिल ने अपने गियर बदलें और लगातार बड़े शॉट खेलना शुरू किया। गिल ने उसके बाद तेजी से रन बनाना शुरू किया और लगातार बड़े शॉट खेलकर रन रेट को काबू में रखने का प्रयास किया।
एक तरफ से वो तेजी से रन बना रहे थे और इसी बीच 32 गेंदों में अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया। लेकिन दूसरी छोर से जॉस बटलर काफी संघर्ष कर रहे थे। वो बड़े शॉट खेलने की कोशिश तो कर रहे थे लेकिन नाकामयाब हो रहे थे। क्योंकि इस पिच पर बाउंस कम था और आते ही बड़े शॉट खेलना मुश्किल था।
गिल ने खेली कप्तानी पारी, हार को नहीं टाल पाए
स्पिन गेंदबाजों के लिए भी पिच पर थोड़ी मदद थी लेकिन गिल ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की। वो इस पिच पर काफी सेटल लग रह थे और बड़ी आसानी से शॉट खेल रहे थे। गुजरात का इस मुकाबले में जीतना मुश्किल था तो उन्होंने अपने नेट रन रेट को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहते थे। इसलिए वो मुकाबले को डीप तक ले गए थे।
शुभमन गिल ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 49 गेंदों में 5 चौके और 7 छक्के जड़ते हुए 89 रन बनाए। बटलर ने उसके बाद कुछ बड़े शॉट खेले लेकिन 35 गेंदों में 57 रन ही बना सकें। साईं सुदर्शन ने दोबारा बल्लेबाजी की लेकिन वो उस तेजी से रन नहीं बना पाए और वो 27 गेंदों में अपना अर्धशतक जड़ दिया। केकेआर ने यह मैच 29 रनों से अपने नाम कर लिया और प्लेऑफ के लिए अपनी उम्मीदें बरकरार रखी है।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







