कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए फिन एलन के 93 रनों की बदौलत 247 रन बना दिए हैं।

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस ग्राउंड पर चेस करना आसान होता हैं। क्योंकि यहां की बाउंड्री काफी छोटी है और सेकंड इनिंग्स में गेंद भी काफी अच्छे से बल्ले पर आती है।

फिन एलन ने फिर दी केकेआर को ताबड़तोड़ शुरुआत

कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत अच्छी रही। एक तरफ से फिन एलन काफी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे थे और जो भी गेंदबाज उनके सामने आ रहा था उसके खिलाफ तेजी से रन बनकर पावरप्ले का फायदा उठा रहे थे वहीं दूसरी तरफ अजिंक्या रहाणे बड़े शॉट खेलने का प्रयास नहीं कर रहे थे और जब कर भी रहे थे तो उनके बल्ले पर बॉल सही से आ भी नहीं रही थी।

अजिंक्या 14 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि उसके बाद गुजरात के गेंदबाजों ने कमबैक किया और पावरप्ले में मात्र 56 रन ही बन सकें।

एलन रुकने के मूड में बिल्कुल भी नहीं थे। पिछले मैच में जल्दी आउट होने का बदला उन्होंने इसमें निकाला। फिन ने मात्र 21 गेंदों में ही अपना पचासा पूरा कर दिया। किस्मत भी बहुदुरी का साथ देती हैं और एलन के साथ भी ऐसा हुआ।

कैच छूटा, एलन ने लगाई क्लास

उन्होंने साईं किशोर की बॉल पर बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया लेकिन वो उसको सही से कनेक्ट नहीं कर पाए और गेंद लॉन्ग ऑन में खड़ी हो गई जहां सिराज ने आसान से कैच छोड़ दिया। उसके बाद क्या था कुछ ही गेंदों में उन्होंने उसका बदला निकाल लिया और अगली 14 गेंदों में 43 रन जड़ दिए। हालांकि वो शतक पूरा करने से चूक गए लेकिन 35 गेंदों में 93 रनों की जबरदस्त पारी खेल दी।

ग्रीन और रघुवंशी ने दी धमाकेदार फिनिश

एलन के आउट होने के बाद रघुवंशी ने कैमरन ग्रीन के साथ साझेदारी की। अंगकृष ने शुरुआत में कुछ समय लिया लेकिन दूसरी तरफ कैमरन ने आते ही बड़े शॉट खेलने शुरू कर दिए। उन्होंने गुजरात की ताकत तेज गेंदबाजी पर जमकर प्रहार किया और दूसरे छोर से रघुवंशी ने उनका बखूभी साथ निभाते हुए इस सीजन का अपना पांचवां अर्धशतक पूरा कर लिया।

रघुवंशी ने 19वें ओवर में सिराज के खिलाफ 3 छक्के और 1 चौका जड़कर 25 रन जड़ दिए। आखिरी ओवर में ज्यादा रन नहीं आए उसके बाद भी केकेआर ने 247 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया है। रघुवंशी ने 44 गेंदों में 82 और ग्रीन ने 28 गेंदों में 52 रन बनाए।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version