Thursday, June 18

आईपीएल में 1 रन से जीत वाले मुकाबले सबसे ज्यादा रोमांचक होते हैं और IPL 2026 का DC vs GT मैच इसका ताजा उदाहरण है।

आईपीएल के इतिहास में अब तक कई बड़े स्कोर और एकतरफा मुकाबले देखने को मिले हैं, लेकिन असली रोमांच हमेशा उन मैचों में आता है जो आखिरी गेंद तक जाते हैं। जब जीत और हार के बीच सिर्फ 1 रन का अंतर रह जाता है, तो वह मुकाबला फैंस के लिए हमेशा यादगार बन जाता है।

दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया आईपीएल 2026 का 14वां मुकाबला भी इसी कैटेगरी में शामिल हो गया। यह मैच सिर्फ एक हार या जीत नहीं था, बल्कि यह उन छोटे-छोटे पलों की कहानी था जहां फैसलों और दबाव ने मैच का रुख बदल दिया। इसी कड़ी में यहाँ हम आपको आईपीएल इतिहास में 1 रन से जीत हासिल करने वाली टीमों की पूरी लिस्ट बताने जा रहे हैं।

आईपीएल इतिहास में 1 रन से जीत हासिल करने वाली टीमों की पूरी लिस्ट

  1. किंग्स इलेवन पंजाब बनाम मुंबई इंडियंस (टारगेट: 190), वानखेड़े, 2008
  2. किंग्स इलेवन पंजाब बनाम डेक्कन चार्जर्स (टारगेट: 135), जोहांसबर्ग, 2009
  3. दिल्ली डेयरडेविल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स (टारगेट: 153), दिल्ली, 2012
  4. मुंबई इंडियंस बनाम पुणे वॉरियर्स (टारगेट: 121), पुणे, 2012
  5. चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली डेयरडेविल्स (टारगेट: 151), चेन्नई, 2015
  6. गुजरात लायंस बनाम दिल्ली डेयरडेविल्स (टारगेट: 173), दिल्ली, 2016
  7. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम किंग्स इलेवन पंजाब (टारगेट: 176), मोहाली, 2016
  8. मुंबई इंडियंस बनाम राइजिंग पुणे सुपरजायंट (टारगेट: 130), हैदराबाद, 2017
  9. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (टारगेट: 162), बेंगलुरु, 2019
  10. मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (टारगेट: 150), हैदराबाद, 2019
  11. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स (टारगेट: 172), अहमदाबाद, 2021
  12. लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (टारगेट: 177), कोलकाता, 2023
  13. कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (टारगेट: 223), कोलकाता, 2024
  14. सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स (टारगेट: 202), हैदराबाद, 2024
  15. कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स (टारगेट: 207), कोलकाता, 2025
  16. गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स (टारगेट: 211), दिल्ली, 2026

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, कबड्डी, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर इनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version