Monday, February 2

Lowest Totals in IPL Playoffs History: आईपीएल जैसे बड़े मंच पर प्लेऑफ मुकाबले किसी भी टीम के लिए सबसे अहम होते हैं। जहां एक ओर टीमें अपने सबसे बेहतरीन प्रदर्शन के साथ ट्रॉफी जीतने की कोशिश करती हैं, वहीं कई बार दबाव के आगे बल्लेबाज़ी लाइनअप पूरी तरह से बिखर जाता है। आईपीएल के इतिहास में कुछ ऐसे भी प्लेऑफ मुकाबले हुए हैं, जहां टीमें बेहद कम स्कोर पर सिमट गई हैं।

आईपीएल 2025 प्लेऑफ के क्वालिफायर 1 मुकाबले में पंजाब किंग्स की पूरी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 101 के स्कोर पर सिमट गई। यहआईपीएल प्लेऑफ इतिहास का संयुक्त रूप से दूसरा सबसे कम टोटल है। इसी के साथ, यहाँ हम आपको आईपीएल प्लेऑफ मुकाबलों में सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट होने वाली टॉप 4 टीमों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

ये हैं आईपीएल प्लेऑफ मुकाबलों में सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट होने वाली टॉप 4 टीमें

4. डेक्कन चार्जर्स – 104 रन vs चेन्नई सुपर किंग्स, IPL 2010

आईपीएल 2010 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला डेक्कन चार्जर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया था। इस अहम मुकाबले में डेक्कन की बल्लेबाज़ी बेहद साधारण रही और टीम सिर्फ 104 रन पर ऑलआउट हो गई। चेन्नई के तेज़ गेंदबाज़ डग बोलिंगर ने 4 ओवर में 13 रन देकर 4 विकेट चटकाए और डेक्कन की पारी को तहस-नहस कर दिया। चेन्नई ने यह मुकाबला 38 गेंदें बाकी रहते 6 विकेट से जीत लिया था और फाइनल में जगह बनाई थी, जहां उन्होंने अपना पहला आईपीएल खिताब भी जीता।

3. लखनऊ सुपर जायंट्स – 101 रन vs मुंबई इंडियंस, IPL 2023

आईपीएल 2023 के एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 183 रनों का लक्ष्य मिला था। चेपॉक की पिच पर लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ की पूरी टीम महज 101 रनों पर सिमट गई थी। मुंबई की ओर से आकाश मधवाल ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 5 रन देकर 5 विकेट लिए और लखनऊ की बल्लेबाज़ी की कमर तोड़ दी थी, जिससे LSG की पूरी टीम सिर्फ 16.3 ओवरों में ही ढेर हो गई थी।

2. पंजाब किंग्स – 101 रन vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, IPL 2025

आईपीएल 2025 के क्वालिफायर 1 मुकाबले में पंजाब किंग्स की टीम ने बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया। मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पंजाब की पूरी टीम सिर्फ 101 रनों पर ऑलआउट हो गई।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाज़ों ने जबरदस्त अनुशासन के साथ गेंदबाज़ी करते हुए पंजाब को संभलने का कोई मौका नहीं दिया। यह स्कोर आईपीएल प्लेऑफ में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए बनाया गया सबसे कम स्कोर भी है। पंजाब की यह पारी महज 14.1 ओवरों में सिमट गई और टीम की कोई भी साझेदारी देर तक टिक नहीं सकी।

1. दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) – 87 रन vs राजस्थान रॉयल्स, IPL 2008

आईपीएल 2008 के पहले सीज़न में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) का पहला सेमीफाइनल मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला गया था। मुम्बई के वानखेड़े स्टेडियम में हुए इस मैच में दिल्ली की बल्लेबाज़ी पूरी तरह चरमरा गई थी और पूरी टीम सिर्फ 87 रन पर सिमट गई थी।

राजस्थान की ओर से शेन वॉर्न और सोहेल तनवीर की गेंदबाज़ी के सामने दिल्ली के बल्लेबाज़ों ने कोई खास संघर्ष नहीं किया। यह आईपीएल प्लेऑफ इतिहास का सबसे कम स्कोर है, जो अब तक नहीं टूटा है। इस शर्मनाक हार के साथ दिल्ली की टीम सीज़न से बाहर हो गई थी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version