Wednesday, June 17

IPL 2026: आईपीएल 2026 सीजन का आज पांचवां मैच लखनऊ सुपर जाइंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम के बीच खेला जाएगा। वहीं इन दोनों टीमों के बीच यह मैच भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। इसके अलावा आईपीएल सीजन 2025 में इन दोनों टीमों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था।

क्यूंकि पिछले आईपीएल सीजन में ये दोनों टीम प्लेऑफ के लिए भी क्वालीफाई नहीं कर पाई थी। तब लखनऊ की टीम अंक तालिका में 12 अंकों के साथ सातवें पायदान पर रही थी। जबकि दिल्ली कैपिटल्स की टीम अंक तालिका में 15 अंकों के साथ पांचवें पायदान पर रही थी। लेकिन इससे पहले आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों को भी एक बार जान लेते हैं।

अभी तक इन दोनों के बीच रही है कांटें की टक्कर :-

आईपीएल के इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 7 मैच खेले गए हैं। वहीं इन मैचों में खेलते हुए इनमें से दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अभी तक 4 मैच जीते हैं। जबकि लखनऊ की टीम को इस दौरान 3 मैच में जीत मिली है।

Delhi Capitals
Delhi Capitals

इसके अलावा पिछले आईपीएल सीजन 2025 में इन दोनों के बीच खेले गए मैच में दिल्ली की टीम को जीत मिली थी। पहले मैच में दिल्ली की टीम को 1 विकेट से जीत मिली थी। जबकि दूसरे मैच में लखनऊ की टीम को 8 विकेट से जरया था।

आज इस तरह की हो सकती है दिल्ली कैपिटल्स की टीम :-

आज इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए ओपनिंग की जिम्मेदारी केएल राहुल के कंधों पर रहने वाली है। जबकि इस मैच में उनका जोड़ीदार श्रीलंका के विस्फोटक बल्लेबाज पथुम निसांका रहने वाले हैं। क्यूंकि वह अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। जबकि गेंदबाजी की जिम्मेदारी कुलदीप यादव और लुंगी एनगिडी के कन्धों पर रहेगी।

Delhi Capitals
Delhi Capitals

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित 11 :- केएल राहुल (विकेटकीपर), प्रथुम निशंका, नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, आकिब नबी, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी,

इम्पैक्ट सब : टी नटराजन

आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है एलएसजी की टीम :-

पिछले आईपीएल सीजन में लखनऊ की टीम का प्रदर्शन च्छ नहीं रहा था। तभी तो आज इस मैच में जीत कर यह टीम इस सीजन का शानदार आगाज करना चाहेगी। इस टीम की तरफ से आज ओपनिंग एडेन मार्करम और मिचेल मार्श करेंगे। इन दोनों पर टीम को शानदार शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी भी रहेगी।

Lucknow Super Giants
Lucknow Super Giants

एलएसजी टीम की संभावित 11 :- ऋषभ पंत (कप्तान), मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, एडेन मार्कराम, वानिंदु हसरंगा, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, अवेश खान, एनरिक नॉर्टजे

इम्पैक्ट सब : अब्दुल समद

कैसी रहने वाली है आज लखनऊ की पिच :-

इस मैदान की पिच को काली मिटटी से बनाया गया है। इसके चलते हुए यहां पर स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है। तभी तो यहां पर पिछले आईपीएल सीजन में कम स्कोरिंग वाले मैच देखने को मिले थे।

Ekana Stadium
Ekana Stadium

इसके अलावा यहां पर मैच की शुरुआत में सभी तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलती है। लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता जाता है तो तब यहां पर स्पिनर्स का बोलबाला देखने को मिलता है। वहीं इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 165 रन है। इसके अलावा आज इकाना स्टेडियम पर बल्ले और गेंद के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिल सकता है।

 कैसा रहेगा आज लखनऊ का मौसम :-

भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज 01 अप्रैल को लखनऊ में मौसम बिल्कुल साफ रहने वाला है। इसके अलावा आज दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक जा सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। लेकिन आज यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है।

आज इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी नजरें :-

लखनऊ सुपर जाइंट्स के सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने पिछले 9 मुकाबलों में 155.98 की स्ट्राइक रेट से 443 रन बनाए हैं। जबकि मार्करम के बल्ले से पिछले 9 मैच में 153.98 की स्ट्राइक रेट से 348 रन आए हैं।

KL Rahul
KL Rahul

वहीं दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज केएल राहुल ने पिछले 10 मैचों में 44.25 की औसत से 354 रन बनाए हैं। इसके अलावा गेंदबाजी में आवेश खान ने पिछले 10 मैच में 10.24 की इकॉनमी से 11 विकेट लिए हैं। वहीं कुलदीप यादव ने भी पिछले 9 मैचों में 7.77 की इकॉनमी से 7 विकेट हासिल किए हैं।

कब और कहां देखें यह मैच :-

लखनऊ सुपर जाइंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम के बीच आज यह मुकाबला 1 अप्रैल को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं। वहीं इस मैच का टॉस आज शाम 7 बजे होगा।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version