लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स टाइमलाइन में आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच खेले गए सभी मैचों का पूरा रिजल्ट जानिए।

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स टाइमलाइन दिखाती है कि IPL में यह मुकाबला हाल के सालों में काफी रोमांचक रहा है। दोनों टीमों के बीच कई करीबी मुकाबले देखने को मिले हैं, जहां आखिरी ओवर तक मैच का रिजल्ट तय हुआ है।

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने शुरुआती मुकाबलों में बढ़त बनाई थी, लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने भी बाद में वापसी करते हुए इस टक्कर को दिलचस्प बना दिया। अब तक दोनों टीमों के बीच खेले गए 7 मैचों के रिजल्ट देखें तो लखनऊ ने 5 मुकाबले जीते हैं, जबकि कोलकाता 2 मैच जीतने में सफल रही है। इसी कड़ी में यहाँ हम आपको लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स टाइमलाइन बताने जा रहे हैं।

ये है IPL में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स टाइमलाइन

IPL 2022: लखनऊ सुपर जायंट्स ने दोनों मुकाबले जीते

7 मई 2022 – लखनऊ ने पुणे में 75 रनों से जीत हासिल की

18 मई 2022 – LSG ने डीवाई पाटिल में 2 रनों से जीत दर्ज की

IPL 2023: लखनऊ सुपर जायंट्स ने एकमात्र मुकाबला जीता

20 मई 2023 – लखनऊ ने कोलकाता में 1 रन से जीत हासिल की

IPL 2024: कोलकाता नाइट राइडर्स ने दोनों मुकाबले जीते

14 अप्रैल 2024 – कोलकाता ने ईडन गार्डन्स में 8 विकेट से जीत दर्ज की

5 मई 2024 – KKR ने लखनऊ में 98 रनों से जीत हासिल की

IPL 2025: लखनऊ सुपर जायंट्स ने एकमात्र मुकाबला जीता

8 अप्रैल 2025 – लखनऊ ने ईडन गार्डन्स में 4 रनों से जीत दर्ज की

IPL 2026: दोनों टीमों के बीच दो मुकाबले खेले जाएंगे

9 अप्रैल 2026 – लखनऊ ने ईडन गार्डन्स में 3 विकेट से जीत हासिल की

26 अप्रैल 2025 – लखनऊ में शाम 07:30 बजे से मुकाबला खेला जाएगा

(LSG vs KKR मैच समाप्त होने के बाद यहां रिजल्ट अपडेट किया जाएगा)

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, कबड्डी, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर इनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version