Sunday, February 8

Zaheer Khan interview: लखनऊ सुपरजायंट्स के मेंटर जहीर खान ने लखनऊ में पत्रकारों से बात की है। अपनी इस बातचीत में उन्होंने यह साफ किया है कि उनकी टीम इस बार आक्रामक रणनीति से आईपीएल 2025 का सीजन खेलने वाली हैं। इस बीच लखनऊ सुपरजायंट्स के मेंटर जहीर खान ने कहा है कि पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जब तक भी खेलेंगे तब तक उनका इस लीग में जलवा बना रहेगा।

Zaheer Khan
Zaheer Khan

इस दौरान उनकी लोकप्रियता लखनऊ ही नहीं, पूरे देश के मैदानों में हैं। इसको कभी भी कम नहीं किया जा सकता है। क्यूंकि हमारी टीम लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत समेत आईपीएल के सभी बड़े खिलाड़ी भी धोनी को अपना आदर्श मानते हैं। इस बार हम आईपीएल 2025 में लखनऊ में होने वाले मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम को कड़ी टक्कर देने वाले हैं। लेकिन अगर उस दिन 14 अप्रैल को इकाना स्टेडियम धोनी की शर्ट से रंग भी जाए तो इसमें हमें कोई भी हैरानी नहीं होगी।

ऋषभ पंत के नेतृत्व में आक्रामक खेलेगी एलएसजी :-

इसके आगे टीम के मेंटर जहीर खान ने अपनी टीम के कप्तान के बारे में कहा कि ऋषभ पंत एक अच्छे कप्तान हैं। इस टीम में रहते हुए वह इसको और भी आगे ले जाएंगे। इसके लिए हमें उनसे काफी उम्मीद है। क्यूंकि एक अच्छा लीडर ही अपनी टीम को आगे की और ले जाता है।

Rishabh Pant
Rishabh Pant

इस बीच उन्होंने ऋषभ पंत पर मैदान में चुटीले अंदाज के बारे में पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में भी मुस्कुराते हुए कहा कि मैं यहां पर समझता हूं। वह इसी अंदाज से क्रिकेट खेलने वाले हैं। तभी तो इसी तरह का क्रिकेट एलएसजी की टीम इस आईपीएल सीजन में खेलने वाली है। वहीं इस बार टीम के सभी खिलाड़ी आक्रमक खेल को तरहीज देने वाले हैं। इसके चलते हुए इस बार टीम से बेहतर परिणाम सामने आने वाले हैं।

गेंदबाजों को रखना होगा फिटनेस का ध्यान :-

इसके अलावा उन्होंने इस टीम के सभी खिलाड़ियों से तेज गेंदबाजी करने की कोशिश में चोटिल होने पर भी कहा है कि आईपीएल 2025 में सभी तेज गेंदबाजों को अपनी स्ट्रेंथ के हिसाब से काम करना होगा। इसके चलते हुए इस बार काफी अच्छे परिणाम सामने आने वाले हैं।

Rishabh Pant
Rishabh Pant

इसके अलावा टीम के तेज गेंदबाजों को अपनी इंजरी से परेशान होने की जरूरत नहीं है। यह तो केवल इस खेल का हिस्सा है। जिसको नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। इस बार हमें आईपीएल 2025 के लिए एक अच्छी टीम चाहिए। हमें इस बार काफी अच्छी क्रिकेट खेलनी होगी। इस समय हमारे पास काफी पॉजिटिव आउटलुक वाली क्रिकेट टीम है। वहीं तेज गेंदबज भी इसी टीम का हिस्सा हैं।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version