Thursday, March 12

Full Schedule of IPL 2026 Matches at M Chinnaswamy Stadium Bengaluru: एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम कर्नाटक राज्य के बेंगलुरु में स्थित है और यह आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का घरेलू मैदान भी है। यह मैदान अपनी छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड के कारण बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है, जहाँ अक्सर हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फैंस के लिए यह स्टेडियम एक गढ़ है, क्योंकि यहाँ घरेलू टीम और दिग्गज विराट कोहली को जबरदस्त समर्थन मिलता है। इस मैदान पर खेले जाने वाले IPL मैचों में चौकों-छक्कों की बारिश होना आम बात है, जिससे यहां का माहौल रोमांचक बना रहता है।

एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरु का इतिहास

बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की स्थापना 1969 में हुई थी और यह कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) द्वारा संचालित किया जाता है। इस स्टेडियम का नाम BCCI के पूर्व अध्यक्ष एम. चिन्नास्वामी के नाम पर रखा गया है। इस स्टेडियम का नाम उनकी इच्छा के विरुद्ध उनके नाम पर रखा गया, क्योंकि इस स्टेडियम के निर्माण के लिए कर्नाटक सरकार पर दबाव डालने का काम उन्हीं ने किया था।

यह मैदान भारतीय क्रिकेट इतिहास के कई ऐतिहासिक पलों का गवाह रहा है। पूर्व भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर ने अपना आखिरी टेस्ट यहीं खेला था। इस मैदान पर 1987, 2011 और 2023 के कुछ वर्ल्ड कप मुकाबले भी खेले जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें: IPL 2026 में न्यू पीसीए क्रिकेट स्टेडियम न्यू चंडीगढ़ में खेले जाने वाले सभी मैचों का पूरा शेड्यूल

एम चिन्नास्वामी ने सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर 287/3 भी बनाया था। आईपीएल 2013 में इसी मैदान पर गेल ने पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 175 रनों की ऐतिहासिक पारी भी खेली थी, जिसमें आरसीबी ने 263/5 का उस समय का सबसे बड़ा स्कोर बनाया था, जिसे 2024 में SRH ने पछाड़ा। अब यह स्कोर आईपीएल इतिहास के सबसे बड़े टोटल की सूची में पांचवें स्थान पर आ चुका है।

इस मैदान की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है, लेकिन यहां की उछाल और स्विंग गेंदबाजों के लिए भी फायदेमंद हो सकती है। RCB की घरेलू सफलता में इस मैदान का अहम योगदान रहा है और टीम ने यहां अपने फैंस को जश्न मनाने के कई मौके दिए हैं।

एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का रिकॉर्ड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम हमेशा से एक मजबूत गढ़ रहा है। RCB ने इस मैदान पर अब तक कुल 91 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 43 में जीत हासिल की है। इसके अलावा, एक मुकाबला टाई रहा है, जबकि चार मुकाबले नो रिजल्ट रहे हैं।

इस मैदान पर RCB का सबसे बड़ा टोटल 263 रन है, जो कि IPL इतिहास का अब तक का चौथा सबसे बड़ा स्कोर भी है। वहीं, इस मैदान पर टीम का न्यूनतम स्कोर 82 रन रहा है। घरेलू मैदान पर सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाली टीमों की सूची में यह स्टेडियम चौथे स्थान पर है।

IPL 2026 में बेंगलुरु में खेले जाने वाले मुकाबले

IPL 2026 में एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम कुल 4 मुकाबले खेले जाएंगे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने कुछ घरेलू मैच इसी मैदान पर खेलेगी। इस सीजन बेंगलुरु में पहला मुकाबला 28 मार्च को RCB और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा।

IPL 2026 में एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरु में खेले जाने वाले सभी मैचों का पूरा शेड्यूल

28 मार्च, 2026 (शनिवार), शाम 7:30 बजे- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

05 अप्रैल, 2026 (रविवार), शाम 7:30 बजे- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version