Mahendra Singh Dhoni In IPL 2025:- आज 22 मार्च से आईपीएल 2025 के सीजन की शुरुआत होने वाली है। वहीं इस सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम अपने अभियान की शुरुआत 23 मार्च को मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ मैच से करने वाली है।

Mahendra Singh Dhoni

भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी का यह सम्भवतः आखिरी IPL सीजन हो सकता है। तभी तो अब इस बार भी वह अपनी टीम को आईपीएल का खिताब जीतने की पूरी कोशिश करेंगे। इस दौरान आइए उन रिकॉर्ड्स के बारे में जानते हैं। जिनको धोनी आगामी सीजन के दौरान बना सकते हैं।

धोनी बन सकते हैं 200 शिकार करने वाले पहले विकेटकीपर :-

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने पूरे IPL करियर में अभी तक खेलते हुए कुल 190 शिकार किए हैं। वहीं इस बार वह दुनिया की सबसे बड़ी लीग आईपीएल में 200 शिकार करने वाले पहले विकेटकीपर भी बन जाएंगे।

Mahendra Singh Dhoni

उनके बाद इस सूचि में दिनेश कार्तिक का नाम आता है। उन्होंने अभी तक आईपीएल में 174 शिकार किए हैं। धोनी ने अभी तक आईपीएल में कुल 148 कैच और 42 स्टंपिंग की हैं। तभी तो अब वह आईपीएल के इतिहास में 150 कैच पकड़ने वाले पहले विकेटकीपर भी बन जाएंगे। इसके अलावा इस समय वह 50 स्टंपिंग भी पूरे करने के काफी करीब हैं।

CSK के लिए सर्वाधिक रन वाले बल्लेबाज हैं धोनी :-

इस दिग्गज बल्लेबाज ने अपना ज्यादातर क्रिकेट CSK की तरफ से ही खेला है। इस बीच उन्होंने CSK की ओर से खेलते हुए 202 पारियों में 40.25 की बल्लेबाजी औसत और 139.28 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 4,669 रन बनाए हैं।

Mahendra Singh Dhoni

इस दौरान खेलते हुए उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद रहते हुए 84 रन का रहा है। वहीं इस बीच उनके बल्ले से 22 अर्धशतक भी आए हैं। इस मौजूदा समय में वह अभी CSK की ओर से दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इस मामले में उनसे आगे केवल सुरेश रैना (4,687) ही हैं। इस बार जिनको धोनी पीछे छोड़ देंगे।

अर्धशतक लगाते ही यह रिकॉर्ड बना लेंगे धोनी :-

इस बार अगर वह आईपीएल 2025 के सीजन में अर्धशतक लगाने में कामयाब हो जाते हैं तो वह इस लीग के इतिहास में अर्धशतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बन जाएंगे।

Mahendra Singh Dhoni

अभी तक यह रिकॉर्ड केवल एडम गिलक्रिस्ट के नाम पर है। उन्होंने 41 साल और 181 दिन की उम्र में अर्धशतक (64* बनाम CSK, 2012) लगाया था। इसके अलावा इस सूचि में तीसरे स्थान पर क्रिस गेल आते हैं। उन्होंने भी 41 साल और 39 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाया था।

इस समय IPL में सर्वाधिक जीत वाले कप्तान हैं धोनी :-

भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2008 में पहली बार चेन्नई की टीम की कप्तानी की थी। तब से लेकर अभी तक उन्होंने कप्तान के तौर पर कुल 226 मैच खेले हैं। इस दौरान खेलते हुए उनकी टीम को 133 मैचों में जीत मिली है।

MS Dhoni (IPL)

जबकि उनकी कप्तानी में खेलते हुए 91 मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं इस दौरान 2 मुकाबलों में नतीजा नहीं निकल पाया था। इस दौरान उनका जीत प्रतिशत 58.84 का रहा था। इस मौजूदा समय में धोनी IPL इतिहास में सर्वाधिक जीत वाले कप्तान हैं। उनके बाद दूसरे नंबर पर मुंबई के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा हैं। उन्होंने 158 मैच में कप्तानी की है। जिनमें से उन्होंने 87 मैच जीते थे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version