Mega Auction IPL 2025
Mega Auction IPL 2025: आईपीएल 2025 की मेगा आक्शन के लिए सभी टीमों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं और इस बार के मेगा आक्शन में आईपीएल फैंस को कई नए चेहरे देखने को मिलने वाले हैं। आईपीएल 2025 के लिए टीमें इस बार मेगा आक्शन में खिलाड़ियों पर जमकर बोली लगाएंगी। इस मेगा आक्शन को लेकर दुनियाभर के फैंस बेहद उत्साहित हैं और उन्हें आईपीएल मेगा आक्शन का बेसब्री से इंतजार भी है।
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 मेगा आक्शन के लिए सभी टीमें अपनी अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं, वहीं फैंस भी इस मेगा आक्शन को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। इस बार उम्मीद है की आईपीएल 2025 के मेगा आक्शन के बाद कई नए चेहरे टीम में देखने को मिलेंगे। इस आर्टिकल में हम आपको उसी खिलाड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके उपर टीमें इस बार करोड़ों रुपये खर्च कर सकती हैं।
आईपीएल डेब्यू में ही किया था जबरजस्त प्रदर्शन

इस आक्शन में टीमें कई बड़े खिलाड़ियों पर जमकर बोली लगाएंगी और कई ऐसे आलराउंडर खिलाड़ी भी हैं, जिन पर सभी टीमों की नजरें अपनी टीम में शामिल करने के लिए टिकीं रहेंगी। वहीं इस बार एक ऐसा हरफनमौला खिलाड़ी भी है, जिस पर टीमें आक्शन में बड़ा दांव खेल सकती है। इस खिलाड़ी ने अपने आईपीएल डेब्यू में ही जबरजस्त प्रदर्शन किया था और सभी को अपनी प्रतिभा से अपनी ओर आकर्षित किया था।
आईपीएल 2024 में पंजाब किंग्स का हिस्सा थे आशुतोष शर्मा

आईपीएल 2024 के मिनी आक्शन में पंजाब किंग्स ने आशुतोष शर्मा को 20 लाख रुपये में अपने टीम में शामिल किया था। इस खिलाड़ी ने अपने डेब्यू आईपीएल में ही कमाल का प्रदर्शन करते हुए सभी खेल प्रेमियों और आईपीएल फ्रेंचाइजी का दिल जीत लिया था।
उन्होंने पिछले सीजन यानि कि आईपीएल 2024 में नंबर 8 पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने अपनी टीम के लिए बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया था। आशुतोष शर्मा आईपीएल इतिहास में नंबर 8 पर बल्लेबाजी करने वाले पहले खिलाड़ी बने थे, जिन्होंने नंबर 8 पर बल्लेबाजी करते हुए 100 से अधिक रन बनाने का अनोखा कारनामा किया था।
आशुतोष शर्मा के पिछले प्रदर्शन पर एक नजर

आशुतोष शर्मा पिछले साल आईपीएल 2024 में पंजाब किंग्स के लिए कुल 11 मुकाबले खेले थे। जिसमे उन्होंने 167.26 की स्ट्राइक रेट से 189 रन बनाए थे। इस दौरान उनका औसत 27 का रहा था। उन्होंने अपने आईपीएल डेब्यू मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 61 रनों की सर्वश्रेष्ट पारी खेली थी। आशुतोष के इस प्रदर्शन को देखते हुए आईपीएल 2025 में सभी टीमों की नजरे उन पर रहेंगी। इस खिलाड़ी को खरीदने के लिए फ्रेंचाइजी करोड़ों रुपये भी खर्च कर सकती है।
यह भी पढ़ें:- UP T20 League 2024: रोमांचक मुकाबले में गोरखपुर लायंस ने काशी रुद्राक्ष को 9 रनों से हराया







