Saturday, March 7

IPL 2025 के 63वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) ने वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 59 रनों से हराकर शानदार अंदाज़ में प्लेऑफ में कदम रखा। सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह के शानदार प्रदर्शन से मिली इस जीत के चलते मुंबई इंडियंस अब इस सीजन प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली चौथी टीम बन गई है।

इस मुकाबले में टॉस हारने के बाद मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट पर 180 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर अपनी क्लास दिखाते हुए 43 गेंदों पर 7 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 73* रनों की नाबाद पारी खेली। इसके अलावा, नमन धीर ने अंतिम ओवरों में सिर्फ 8 गेंदों पर 24 रन जड़कर टीम के एक अच्छे स्कोर तक पहुँचाया।

दिल्ली कैपिटल्स की रन चेज में शुरुआत और अंत दोनों रही खराब

181 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत और अंत बेहद खराब रही और पूरी टीम 18.2 ओवरों में मात्र 121 रनों पर सिमट गई। उनकी ओर से समीर रिज़वी ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए, जबकि विप्रज निगम ने 11 गेंदों में 20 रन की तेज़ पारी खेली।

बुमराह और सैंटनर की कसी हुई गेंदबाज़ी के आगे दिल्ली के बल्लेबाज़ जूझते नज़र आए। बुमराह ने 3.2 ओवरों में मात्र 12 रन देकर तीन विकेट लिए, जबकि मिशेल सैंटनर ने सिर्फ 11 रन देकर तीन बल्लेबाज़ों को पवेलियन लौटाया।

मुंबई ने प्लेऑफ में किया क्वालीफाई, दिल्ली की हुई विदाई

इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने अपने 13 मैचों में 8वीं जीत हासिल कर 16 अंकों और +1.292 के साथ के साथ प्लेऑफ में जगह बना ली है। इससे पहले गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स पहले ही प्लेऑफ में जगह बना चुके थे।

वहीं इस हार के साथ दिल्ली कैपिटल्स की उम्मीदों पर पूरी तरह से पानी फिर गया है। टीम अब प्लेऑफ की रेस से आधिकारिक रूप से बाहर हो चुकी है।

MI vs DC मैच के बाद अपडेटेड पॉइंट्स टेबल

टीम मैच जीत हार NR अंक NRR स्थिति
GT 12 9 3 0 18 +0.795 क्वालीफाई
RCB 12 8 3 1 17 +0.482 क्वालीफाई
PBKS 12 8 3 1 17 +0.389 क्वालीफाई
MI 13 8 5 0 16 +1.292 क्वालीफाई
DC 13 6 6 1 13 -0.019 बाहर
KKR 13 5 6 2 12 +0.193 बाहर
LSG 12 5 7 0 10 -0.506 बाहर
SRH 12 4 7 1 9 -1.005 बाहर
RR 14 4 10 0 8 -0.549 बाहर
CSK 13 3 10 0 6 -1.030 बाहर

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version