IPL 2026: आईपीएल 2026 का 20 वां मैच आज रविवार, 12 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के बीच खेला जाएगा। वहीं आज इन दोनों टीमों के बीच यह मैच शाम 7:30 बजे मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में एमआई की टीम को आरआर के खिलाफ खेलते हुए 27 रनों से हार मिली थी।
जबकि दूसरी तरफ आरसीबी की टीम को अपने पिछले मैच में आरआर की टीम के खिलाफ ही 6 विकेट से हार मिली है। वहीं आज ये दोनों टीमें अपनी पिछली हार को भुलाकर जीत दर्ज करना चाहेंगे। लेकिन इससे पहले आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों को भी एक बार जान लेते हैं।
RCB टीम के खिलाफ MI का पलड़ा रहा है भारी :-
आईपीएल के इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 34 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए एमआई की टीम को इस दौरान 19 मैच में जीत मिली है। जबकि दूसरी तरफ आरसीबी की टीम को भी इस बीच केवल 14 मैच में जीत मिली है।

इसके अलावा पिछले आईपीएल सीजन 2025 में इन दोनों टीमों के बीच कुल 1 मैच खेला गया था। तब उस मैच को आरसीबी की टीम ने 12 रनों से जीता था। आज भी इन दोनों के बीच हमें कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।
आज इस तरह की हो सकती है आरसीबी की टीम :-
आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में आरसीबी की टीम को आरआर की टीम के खिलाफ खेलते हुए 6 विकेट से हार मिली थी। वहीं इस मैच में आरसीबी के सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट गोल्डन डक का शिकार हुए थे। जबकि विराट कोहली भी कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे। लेकिन आज के इस मैच में इन दोनों सलामी बल्लेबाजों से टीम को बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी।

आरसीबी की संभावित एकादश : RCB टीम की संभावित 11 :- विराट कोहली, फिल सॉल्ट, वेंकटेश अय्यर, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, मंगेश यादव, भुवनेश्वर कुमार और जैकब डफी।
RCB के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर : सुयश शर्मा, देवदत्त पडिक्कल, रसिख सलाम और जैकब बेथेल।
आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है एमआई की टीम :-
आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच एमआई की टीम को भी आरआर की टीम के खिलाफ खेलते हुए 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। तब उस मैच में एमआई का टॉप आर्डर पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुआ था। उस मैच में तब कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया था। लेकिन आज के इस मैच में एमआई की टीम को अपने टॉप आर्डर के बल्लेबाजों से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

एमआई की संभावित एकादश : रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह
एमआई के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर : अश्विनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, क्विंटन डी कॉक, मयंक मार्कंडेय
आज ऐसा रहने वाला है वानखेड़े स्टेडियम की पिच का मिजाज :-
इस मैदान की पिच हमेशा बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है। क्यूंकि यहां की पिच लाल मिट्टी से बनी है। जिसके चलते हुए यहां पर उछाल काफी अच्छा मिलता है और गेंद भी बल्ले पर ठीक ढंग से आती है।

इसके अलावा यहां पर सभी स्पिनरों को भी विकेट लेने के लिए काफी जोर लगाना पड़ता है। इस पिच पर घास भी नहीं होती है। जिसके चलते हुए यहां पर तेज गेंदबाजों को भी कम ही मदद मिलती है। वहीं यहां पर टॉस की भी काफी बड़ी भूमिका होती है। क्यूंकि जो भी कप्तान टॉस जीतता है वह पहले गेंदबाजी करना पसंद करता है।
जानिए आज कैसा रहेगा मुंबई का मौसम :-
भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज रविवार, 12 मार्च को मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। इसके चलते हुए आज यहां पर दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सिय्स और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं आज यहां पर बारिश आने की संभावना न के बराबर है। इसके चलते हुए सभी दर्शकों को एक अच्छा मैच देखने को मिलेगा।
कब और कहां देखें यह मैच :-
मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के बीच आज यह मैच मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में रात 7:30 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं। वहीं इस मैच का टॉस आज शाम 7 बजे होगा।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







