Most Dismissals in IPL: आईपीएल में विकेटकीपिंग करना आसान नहीं होता, लेकिन कुछ दिग्गज खिलाड़ियों ने अपने दस्तानों से इतिहास रच दिया है। स्टंप्स के पीछे तेजी से प्रतिक्रिया देना, बिजली जैसी फुर्ती से स्टंपिंग करना और हवा में उड़ते हुए कैच लपकना, ये सब एक बेहतरीन विकेटकीपर की पहचान होती है। ऐसे ही कुछ नाम हैं, जिन्होंने IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया है।

IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाने वाले विकेटकीपर | Most Dismissals in IPL

10. एडम गिलक्रिस्ट (DCH/KXIP) – 67 डिसमिसल

Adam Gilchrist with MS Dhoni/Getty Images

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट आईपीएल के शुरुआती दौर में विकेट के पीछे लाजवाब थे। 80 मैचों की 80 पारियों में उन्होंने 67 बल्लेबाजों को आउट किया, जिनमें 51 कैच और 16 स्टंपिंग शामिल हैं। उनकी डिसमिसल रेट 0.837 थी।

9. नमन ओझा (DC/RR/SRH) – 75 डिसमिसल

नमन ओझा भी इस लिस्ट में शामिल हैं, जिन्होंने 113 मैचों की 111 पारियों में 75 बल्लेबाजों को आउट किया। इसमें 65 कैच और 10 स्टंपिंग शामिल हैं। उनकी डिसमिसल प्रति पारी दर 0.675 है।

8. संजू सैमसन (DC/RR) – 75 डिसमिसल

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने भी विकेटकीपर के तौर पर बढ़िया प्रदर्शन किया है। 168 मैचों की 108 पारियों में उन्होंने 75 डिसमिसल किए, जिनमें 59 कैच और 16 स्टंपिंग शामिल हैं। उनका डिसमिसल प्रति पारी औसत 0.694 है।

7. पार्थिव पटेल (CSK/DCH/Kochi/MI/RCB/SRH) – 81 डिसमिसल

पार्थिव पटेल ने कई फ्रेंचाइज़ियों के लिए शानदार विकेटकीपिंग की। 139 मैचों की 122 पारियों में उन्होंने 81 डिसमिसल किए, जिनमें 65 कैच और 16 स्टंपिंग शामिल हैं। उनकी डिसमिसल रेट 0.663 रही।

6. क्विंटन डी कॉक (DC/LSG/MI/RCB/SRH) – 81 डिसमिसल

साउथ अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक विकेट के पीछे अपनी चुस्ती-फुर्ती के लिए जाने जाते हैं। 107 मैचों की 91 पारियों में उन्होंने 81 बल्लेबाजों को आउट किया, जिसमें 65 कैच और 16 स्टंपिंग शामिल हैं। उनकी डिसमिसल प्रति पारी की दर 0.89 है।

5. रॉबिन उथप्पा (CSK/KKR/MI/PWI/RCB/RR) – 90 डिसमिसल

रॉबिन उथप्पा ने बतौर विकेटकीपर कई बार टीम को संकट से उबारा। 205 मैचों की 114 पारियों में उन्होंने 90 बल्लेबाजों को आउट किया, जिसमें 58 कैच और 32 स्टंपिंग शामिल हैं। उनका डिसमिसल प्रति पारी औसत 0.789 है।

4. ऋषभ पंत (DC) – 95 डिसमिसल

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने विकेटकीपर के रूप में खुद को साबित किया है। 111 मैचों की 101 पारियों में उन्होंने 95 डिसमिसल किए, जिनमें 72 कैच और 23 स्टंपिंग शामिल हैं। उनका डिसमिसल प्रति पारी औसत 0.94 है, जो दिखाता है कि वह विकेट के पीछे कितने घातक हो सकते हैं।

3. ऋद्धिमान साहा (CSK/GT/KKR/KXIP/SRH) – 113 डिसमिसल

ऋद्धिमान साहा का नाम भी बेहतरीन विकेटकीपरों में शुमार है। 170 मैचों की 149 पारियों में उन्होंने 113 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा, जिसमें 87 कैच और 26 स्टंपिंग शामिल हैं। उनका डिसमिसल प्रति पारी औसत 0.758 है।

2. दिनेश कार्तिक (RCB/KKR/MI/GL/DC/KXIP) – 174 डिसमिसल

दिनेश कार्तिक ने अलग-अलग फ्रेंचाइज़ियों के लिए खेलते हुए विकेट के पीछे अपनी चमक बिखेरी है। 257 मैचों की 235 पारियों में उन्होंने 174 बल्लेबाजों को आउट किया, जिसमें 137 कैच और 37 स्टंपिंग शामिल हैं। उनकी डिसमिसल रेट 0.74 है, जो उन्हें लीग के टॉप विकेटकीपरों में शामिल करता है।

1. एमएस धोनी (CSK/RPS) – 190 डिसमिसल

MS Dhoni, Most Dismissals in IPL/Getty Images

महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में न सिर्फ अपनी कप्तानी बल्कि विकेटकीपिंग से भी जलवा बिखेरा है। 264 मैचों में 257 पारियों में उन्होंने 190 बल्लेबाजों को आउट किया, जिसमें 148 कैच और 42 स्टंपिंग शामिल हैं। एक पारी में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4 कैच लेने का रहा है। उनके डिसमिसल प्रति पारी की दर 0.739 है, जो उनकी लगातार शानदार विकेटकीपिंग का सबूत है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version