IPL Records: मुंबई इंडियंस टीम का नाम आईपीएल की सबसे सफल टीमों में आता है। क्यूंकि इस टीम की तरफ से खेलते हुए कई दिग्गज बल्लेबाजों ने अपनी विस्फोटक पारियों से फैंस का भरपूर मनोरंजन किया है। वहीं इस टीम के बल्लेबाजों ने चौकों और छक्कों की बरसात करते हुए कई यादगार पारियां खेली हैं।

इसके चलते हुए तब विपक्षी गेंदबाज पूरी तरह से बेबस नजर आए थे। लेकिन उस समय सबसे खास बात यह रही थी कि इन पारियों में अधिकांश रन केवल बाउंड्री से ही आए थे। आइए अब ऐसे में चौकों और छक्कों की मदद से एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले MI के बल्लेबाजों पर भी एक लेते हैं।

1. सनथ जयसूर्या : 102 रन :-

इस सूची में पहले पायदान पर MI के पूर्व सलामी बल्लेबाज सनथ जयसूर्या का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने साल 2008 में चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम के खिलाफ खेलते हुए केवल 48 गेंदों में 114 रन की तूफानी पारी खेली थी। तब उन्होंने अपनी उस पारी के दौरान चौकों और छक्कों की मदद से ही 102 रन बना दिए थे।

Sanath Jayasuriya
Sanath Jayasuriya

वहीं उन्होंने अपनी इस पारी में 9 चौके और 11 छक्के लगाए थे। उस मैच में उनकी स्ट्राइक रेट 237.50 की रही थी। लेकिन तब यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था। इसके बाद मुंबई की टीम ने उस मैच को 9 विकेट से जीत लिया। था

2. रयान रिकेल्टन : 88 रन :-

इस सूची में दूसरे पायदान पर एमआई के विकेटकीपर बल्लेबाज रयान रिकेल्टन का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद टीम के खिलाफ खेलते हुए साल 2026 के सीजन में 123 रन की शानदार शतकीय पारी खेली थी। वहीं अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 88 रन तो अपने चौकों और छक्कों से ही बना दिए थे।

Ryaan Rickelton
Ryan Rickelton

अपनी इस पारी के उन्होंने 10 चौके और 8 छक्के लगाए थे। जबकि इस मैच में उनकी स्ट्राइक रेट 223.63 की रही थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए एमआई की टीम ने 5 विकेट खोकर 243 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद हैदराबाद की टीम केवल 18.4 ओवर में 4 विकेट खोकर ही उस लक्ष्य को बड़ी आसानी से हासिल कर लिया था।

3. सूर्यकुमार यादव : 84 रन :-

इस सूची में तीसरे पायदान पर सूर्यकुमार यादव का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने साल 2024 में हैदराबाद की टीम के खिलाफ खेलते हुए 102 रन की पारी खेली थी। तब उस मैच में उन्होंने 84 रन तो अपने चौकों और छक्कों की मदद से ही बना दिए थे।

Suryakumar Yadav
Suryakumar Yadav

वहीं इस मैच में उनके बल्ले से 12 चौके और 6 छक्के भी आए थे। जबकि इस मैच में उनकी इक रेट 200 की थी। इसके अलावा इस मैच में हैदराबाद की टीम ने मुंबई की टीम को 174 रनों का लक्ष्य दिया था। जिसको मुंबई ने 3 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया था।

4. सूर्यकुमार यादव : 80 रन :-

इस सूची में चौथे पायदान पर भी सूर्यकुमार यादव का नाम ही आता है। क्यूंकि उन्होंने साल 2023 में गुजरात टाइटंस टीम के खिलाफ खेलते हुए 103 रन की शानदार पारी खेली थी। तब अपनी इस पारी के लिए उन्होंने केवल 49 गेंदों का समय लिया था।

Suryakumar Yadav
image source vis getty images

इस मैच में उन्होंने 80 रन तो अपने चौकों और छक्कों की मदद से ही बना दिए थे। इसके अलावा इस मैच में उनके बल्ले से 11 चौके और 6 छक्के निकले थे। जबकि इस मैच में उनकी स्ट्राइक रेट 210.20 की रही थी। इसके चलते हुए इस मैच में एमआई की टीम को 27 रन से जीत भी मिली थी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version