IPL Most Runs in One Match Record: IPL में हर साल बहुत रन बनते हैं, लेकिन पिछले दो सीज़न में बल्लेबाज़ों ने इतना तेज़ खेल दिखाया कि टी20 क्रिकेट की सोच ही बदल गई। अब एक मैच में दोनों टीमों के मिलकर बनाए गए रनों का रिकॉर्ड बार-बार टूट रहा है। आँकड़ों के अनुसार, 15 अप्रैल 2024 को हुए RCB बनाम SRH का मैच अब तक का सबसे ज़्यादा रन वाला टी20 मुकाबला माना जाता है।

5. DC vs MI

27 अप्रैल 2024 को दिल्ली में DC और MI ने मिलकर कुल 504 रन बनाए और दर्शकों को पूरा मनोरंजन दिया। इस मैच में 13 विकेट गिरे, लेकिन फिर भी रन बहुत तेज़ी से बने। औसतन हर ओवर में 12.6 रन आए।

4. KKR vs PBKS

26 अप्रैल 2024 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में KKR और पंजाब किंग्स का मैच बेहद रोमांचक रहा। दोनों टीमों ने 38.4 ओवर में मिलकर 523 रन बनाए और रन बनाने की रफ़्तार 13.52 प्रति ओवर रही। इस वजह से इसे IPL के सबसे ज़्यादा मनोरंजन देने वाले मैचों में से एक माना जाता है।

3. SRH vs MI

27 मार्च 2024 को SRH और MI के बीच हुआ यह मैच भी सबसे ज़्यादा रन वाले मुकाबलों में आता है। दोनों टीमों ने मिलकर 523 रन बनाए, केवल 8 विकेट गिरे, और रन बनाने की रफ़्तार 13.07 प्रति ओवर रही। SRH के बल्लेबाज़ शानदार फ़ॉर्म में थे, और मुंबई इंडियंस ने भी अपने टॉप ऑर्डर से अच्छी पारी खेलकर ज़बरदस्त मुकाबला दिया।

2. SRH vs RR

23 मार्च 2025 को हैदराबाद में SRH और राजस्थान रॉयल्स का मैच रन से भरपूर रहा। दोनों टीमों ने मिलकर 528 रन ठोक दिए। गेंदबाज़ कोशिश करते रहे, लेकिन न विकेट आसानी से मिल रहे थे और न ही रन रुक पा रहे थे। RR ने पावरप्ले में तेज़ शुरुआत की, और SRH ने आख़िरी ओवरों में खूब चौके-छक्के लगाकर रन बरसा दिए।

1. RCB vs SRH

15 अप्रैल 2024 को बेंगलुरु में ऐसा मैच हुआ जिसमें रन बरसने की हद ही पार हो गई। RCB और SRH ने मिलकर 40 ओवर में 549 रन बना दिए। पूरे मैच का रनरेट 13.72 रहा, और हर ओवर में गेंदबाज़ों की कड़ी परीक्षा होती रही। इस मुकाबले ने साफ़ दिखा दिया कि चिन्नास्वामी स्टेडियम अब बल्लेबाज़ों के लिए बिल्कुल सेट प्लातेफ़ोर्म जैसा बन गया है।

IPL 2026 से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version