Saturday, March 7

Most Sixes in IPL Kolkata Knight Riders: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने आईपीएल में कई धाकड़ बल्लेबाजों को अपनी टीम में शामिल किया है, जिनका मकसद सिर्फ एक ही रहा है कि, वह अपने विस्फोटक बल्लेबाजी से गेंद को सीमा पार पहुंचाना। केकेआर के इन खिलाड़ियों ने छक्कों की बरसात कर फैंस का दिल जीता है। आइए नजर डालते हैं केकेआर के आईपीएल मे 5 सबसे बड़े हिटर पर। 

IPL में KKR के 5 सबसे बड़े हिटर | Most Sixes in IPL Kolkata Knight Riders

5. यूसुफ पठान (85 छक्के) 

Most Sixes in IPL Kolkata Knight Riders
Most Sixes in IPL Kolkata Knight Riders/Getty Images

यूसुफ पठान को IPL का सबसे खतरनाक हिटर माना जाता था। कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हुए उन्होंने 85 छक्के उड़ाए और कई मौकों पर रसेल ने अकेले दम पर अपनी टीम को जीत भी दिलाई है। उन्होंने आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स और केकेआर के लिए कुल 175 मुकाबले खेले हैं। 

4. रॉबिन उथप्पा (85 छक्के) 

Robin Uthappa, Most Sixes in IPL Kolkata Knight Riders
Robin Uthappa, Most Sixes in IPL Kolkata Knight Riders/Getty Images

कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हुए रॉबिन उथप्पा ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दौरान 85 छक्के जड़े। साल 2014 में उन्होंने अपनी बल्लेबाजी के दम पर ऑरेंज कैप का खिताब भी अपने नाम किया था।  

3. सुनील नरेन (97 छक्के) 

Most Sixes in IPL Kolkata Knight Riders
Sunil Narine, Most Sixes in IPL Kolkata Knight Riders/Getty Images

सुनील नरेन को पहले सिर्फ एक शानदार गेंदबाज माना जाता था, लेकिन केकेआर ने जब उन्हें ओपनिंग कराई तो उन्होंने छक्कों की झड़ी लगा दी। उन्होंने अब तक अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के दौरान कुल 97 छक्के लगाये हैं।

2. नीतिश राणा (107 छक्के) 

Most Sixes in IPL Kolkata Knight Riders
Nitish Rana/Getty Images

नितीश राणा ने केकेआर के लिए 107 छक्के लगाए हैं। वह स्पिनर्स के खिलाफ आक्रामक खेल दिखाने के लिए जाने जाते हैं और जब वह अपने फॉर्म में होते हैं तो किसी भी गेंदबाज की शामत आ जाती थी। आईपीएल 2025 में वह राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा हैं।  

1. आंद्रे रसेल (206 छक्के) 

Most Sixes in IPL Kolkata Knight Riders
Most Sixes in IPL Kolkata Knight Riders/Getty Images

जब छक्कों की बात आती है, तो KKR के लिए सबसे बड़ा नाम आंद्रे रसेल का ही है। उन्होंने अब तक दिल्ली और कोलकाता के लिए 129 आईपीएल मैचों में कुल 206 छक्के ठोके है और उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने कई बार पाने टीम को मुश्किल परिस्थितियों में मैच को जिताया है। इस दौरान रसेल की स्ट्राइक रेट 175.79 है, जो यह बताती है कि वह कितने खतरनाक बल्लेबाज हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version