Tuesday, June 16

IPL 2025: इस बार आईपीएल 2025 का सीजन काफी मजेदार होने वाला है। आईपीएल 2025 के सीजन की शुरुआत होने में अब केवल 3 दिन ही शेष रह गए हैं। इसके शुरू होने से पहले अब चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक एनिमल लुक सामने आया है। इस बीच उनका यह लुक सभी क्रिकेट फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है।

Mahendra Singh Dhoni
Mahendra Singh Dhoni

इस मौजूदा समय में सभी टीमों ने अपनी-अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। क्यूंकि इसके शुरू होने में अब केवल 3 दिनों का समय ही शेष रह गया है। इससे पहले ही अब एमएस धोनी का एक एनिमल लुक सामने आया है। जिसकी अब हर तरफ काफी ज्यादा चर्चा हो रही है। क्यूंकि इस समय सोशल मीडिया पर माही का एनिमल लुक वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह संदीप रेड्डी वांगा के डारयरेक्शन में बनी एनिमल फिल्म में रणवीर कपूर वाले लुक में नजर आ रहे हैं। तभी तो उनका यह किलर वाला लुक सभी फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है।

धोनी के एनिमल लुक ने लूटी महफिल :-

अभी कुछ समय पहले ही संदीप रेड्डी वांगा के डारयरेक्शन में बनी सुपरहिट फिल्म एनिमल में नजर आया रणबीर कपूर का लुक काफी वायरल हुआ था। उसमें लंबे बाल और बियर्ड लुक में रणवीर ने तब खूब महफिल लूटी थी। लेकिन इस मौजूदा समय में अब सोशल मीडिया पर एमएस धोनी का यह एनिमल वाला लुक काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।

इस समय महेंद्र सिंह धोनी ई-मोटोराड के लिए एक विज्ञापन में दिखाई दे रहे हैं। वहीं इस ऐड में माही के साथ एनिमल फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा भी दिखाई दे रहे हैं। इसमें साफ सुना जा सकता है कि धोनी संदीप रेड्डी वांगा से कहते हैं कि ‘सुनाई दे रहा है मुझे, बहरा नहीं हूं मैं’। वहीं इस विज्ञापन में धोनी के डायलॉग के साथ ही उनका स्टाइल भी एनिमल के रणवीर कपूर की तरह ही हैं।

MS Dhoni (IPL)
MS Dhoni (IPL)

इसके अलावा उनके द्वारा बोला गया एनिमल फिल्म का ये वाला डायलॉग भी काफी वायरल हुआ है। इस बीच हम आपको बताते चलें कि, “माही गाड़ियों के काफी शौकीन हैं। उनके घर पर बने गैराज में सैकड़ों गाड़ियां हैं, जिनकी देखभाल माही खुद ही करते हैं। इसके अलावा समय-समय पर धोनी को इन गाड़ियों को चलाते हुए भी देखा गया है।”

CSK ने धोनी को किया था 4 करोड़ में रिटेन :-

इस बार आईपीएल 2025 के सीजन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 5 खिलाड़ियों को रिटेन किया था। तब इसमें एमएस धोनी का नाम भी शामिल था। वहीं इस बार चेन्नई की फ्रेंचाइजी ने धोनी को अनकैप्ड प्लेयर के रूप में केवल 4 करोड़ रुपये में रिटेन करके अपने साथ बरकरार रखा है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version