आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लग गया हैं। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी चोट की वजह से शुरुआती दो हप्तों के लिए बाहर हो गए हैं। इस बात की जानकरी फ्रैंचाइज़ी ने खुद दी हैं।

काफ इंजरी के चलते शुरुआती दो हप्तों के लिए बाहर हुए धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज कप्तान एमएस धोनी चोट की वजह से शुरुआती दो हप्तों के लिए बाहर हो गए हैं। वो काफ इंजरी (पिंडली में चोट) के चलते शुरुआती दो हप्तों के लिए बाहर हो गए हैं। माही इस समय रिहैब कर रहे हैं और उन्हें पूरी तरह से फिट होने में दो हप्तों का समय लग सकता हैं।

फ्रैंचाइज़ी ने दी जानकारी

सीएसके ने एमएस धोनी की इंजरी पर बयान जारी करते हुए इस बात की जानकारी दी। सीएसके ने बयान में बताया कि,”धोनी इस समय रिहैब से गुजर रहे हैं। इसी कारण वह शुरुआती दो सप्ताह बाहर रहेंगे।” चेन्नई को अपना पहला मैच 30 मार्च को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलना है।

धोनी शुरुआती 4 मुकाबलों के लिए बाहर रह सकते हैं। चेन्नई को 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होम ग्राउंड में मैच खेलना हैं। इसके बाद भी अगर वो फिट नहीं होते हैं तो 14 अप्रैल को कोलकाता के खिलाफ होने वाला मुकाबला भी मिस कर सकते हैं।

संजू करेंगे कीपिंग

धोनी की गैरमौजूदगी में संजू सैमसन कीपिंग करते हुए दिखेंगे। यहीं नहीं कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने आईपीएल में कप्तानों की मीटिंग में यह कन्फर्म किया था कि वो और संजू इस सीजन ओपनिंग करते हुए दिखेंगे।

संजू को धोनी के रिप्लेसमेंट के तौर पर देखा जा रहा हैं। इसलिए अब वो उनकी जगह पर कीपिंग करते हुए भी दिखेंगे। उनको जडेजा और सैम करन के साथ ट्रेड करके लाया गया हैं।

धोनी ने आईपीएल में किए हैं सिर्फ 5 मैच मिस

धोनी ने अपने आईपीएल करियर में चोट की वजह से सिर्फ 5 मुकाबले मिस किये हैं। उन्होंने 2010 में लगातार 3 मैच और 2019 में 2 मैच मिस किए थे। उसके अलावा उन्होंने आईपीएल में अपनी टीम के लिए सभी मैच खेले हैं। इससे पता चलता हैं कि उन्होंने अपनी फिटनेस को कितने अच्छे से मेंटेन किया हैं।

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version